Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नाबालिग तस्करी मामले में चैनपुर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

12

गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर देह व्यापार के दलदल में धकेलने की साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। इस मामले में चैनपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पीड़ित नाबालिग की मां रेखा बाड़ा ने चैनपुर थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जानकारी दी। आवेदन के अनुसार, करीब दस दिन पूर्व उनकी 16 वर्षीय बेटी के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात महिला का कॉल आया। कॉल करने वाली महिला ने खुद को डालटनगंज निवासी बताते हुए लड़की को पैसों और ऐशो-आराम की जिंदगी का लालच दिया।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

आरोप है कि फोन पर कहा गया कि एक रात के बदले उसे छह हजार रुपये मिलेंगे। बेटी की गतिविधियों पर संदेह होने पर मां ने तत्काल इसकी जानकारी जेएसएलपीएस (JSLPS) की सदस्यों को दी, जिसके बाद पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा।

योजना के तहत सोमवार 22 दिसंबर 2025 को डालटनगंज से एक वाहन चैनपुर पहुंचा, जिसमें चार लोग नाबालिग को लेने आए थे। पहले से सतर्क ग्रामीण महिलाओं और चैनपुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वाहन संख्या JH03AT9491 के साथ चारों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में नितीश कुमार (23) महुआडांड़, लातेहार; सोनी कुमारी उर्फ खुशी (23) डालटनगंज, पलामू; नंदनी कुमारी (18) डुमरी, गुमला; और कैफ रजा (19) चैनपुर, पलामू शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने साजिश के तहत नाबालिग को देह व्यापार के लिए ले जाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।1111 New11

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें