Skip to content
Log In
22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई सहरसा होकर चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें 3 महीने तक रहेंगी बंद बच्चों से भरे सिटी रिक्शा को कार ने मारी जोरदार टक्कर, चालक मौके से फरार

करमा पर्व मनाने आई नाबालिग से दरिंदगी, तीन घंटे में दबोचे गए दोनों आरोपी

करमा पर्व मनाने आई नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, युवक और नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर (गुमला): झारखंड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक बेहद घिनौनी और सनसनीखेज घटना सामने आई है। करमा पर्व की खुशियों के बीच एक नाबालिग लड़की के साथ दो दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और सनसनी फैल गई है। हालांकि, खाकी ने तत्परता दिखाते हुए महज तीन घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है।

करमा पर्व की खुशियों परवान चढ़ने से पहले ही हैवानियत का शिकार हुई बेटी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार (31 अक्टूबर 2026) को एक नाबालिग लड़की करमा पर्व मनाने के लिए अपने गांव से दूर केराबार ठूठा टोली आई हुई थी। पर्व की रौनक के बीच वह अपनी खुशियों में मशगूल थी, लेकिन उसे क्या पता था कि घात लगाए बैठे दो राक्षस उसकी जिंदगी को अंधकार में धकेलने की ताक में बैठे हैं।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

आरोप है कि शनिवार की रात करीब आठ बजे दो शोहदों ने मौका पाकर नाबालिग को अपनी हवस का शिकार बनाया और सामूहिक दुष्कर्म की इस नीच घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद से पीड़िता बुरी तरह सहमी हुई थी।

पीड़िता की हिम्मत ने दिखाई राह, पुलिस ने तीन घंटे में किया पर्दाफाश

सन्नाटे और डर को चीखकर पार करते हुए रविवार (1 नवंबर 2026) की सुबह पीड़िता ने अनुकरणीय हिम्मत दिखाई। वह सीधे चैनपुर थाना पहुंची और थाना प्रभारी के सामने अपनी आपबीती रोते-बिलखते बयां की।

मामले की गंभीरता को भांपते हुए थाना प्रभारी ने बिना एक पल गंवाए तुरंत ऐक्शन लिया। पुलिस टीम ने ताबड़तोड़ दबिश देते हुए महज तीन घंटे के भीतर केराबार ठूठा टोली से दोनों आरोपियों को शिकंजे में कस लिया।

यह भी पढ़ें: आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना

एक नाबालिग, दूसरा जशपुर का रहने वाला ‘मुंहबोला’ दरिंदा

पुलिस की पूछताछ में एक चौंकाने वाला सच सामने आया। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक विधि-विवादित किशोर (नाबालिग) है, जबकि दूसरा मुख्य आरोपी दयानंद सिंह (उम्र 21 वर्ष), पिता रामगोविंद सिंह है। वह मूल रूप से लोदाम थाना क्षेत्र (जिला जशपुर) का रहने वाला है, जो फिलहाल केराबार ठूठा टोली में अपनी मुंहबोली फुआ के यहां रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था।

पुलिस ने पीड़िता को तुरंत चिकित्सकीय (मेडिकल) जांच के लिए भेज दिया है। कड़ाई से पूछताछ और कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सोमवार (2 नवंबर 2026) को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में गुमला भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है, जबकि पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी गई है।

– रिपोर्टर: सुंदरम कुमार

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *