Skip to content
Log In
NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित हरमू रोड श्याम मंदिर में धूमधाम से मना बारस उत्सव, 201 निशान लेकर पहुंचे भक्त खूंटी में अफीम की खेती पर पुलिस का शिकंजा, संदिग्ध इलाकों पर रहेगी नजर

राज्यपाल और सीएम ने बीपी मंडल को दी श्रद्धांजलि, परिजन भी रहे मौजूद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर पटना के देशरत्न मार्ग पर राजकीय समारोह आयोजित, राज्यपाल और सीएम ने किया माल्यार्पण।

Patna: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल (बी.पी. मंडल) के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में राजकीय समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। इस मौके पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गणमान्य जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने दी श्रद्धांजलि

राजकीय समारोह में राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों, विधायकों और विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया और पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें: ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान

समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित रहे:

प्रतिमा स्थल पर अनेक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित कर स्व. बी.पी. मंडल को नमन किया।

पौत्र डॉ. मनीष मंडल और परिजन भी रहे मौजूद

समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के पौत्र डॉ. मनीष मंडल सहित उनके परिवार के अन्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिजनों ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

देशभक्ति गीतों और बिहार गीत से गूंजा परिसर

जन्म दिवस समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा पारंपरिक आरती-पूजन किया गया। इसके बाद कलाकारों ने राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत, बिहार गीत और देशभक्ति रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति के भाव से भर दिया।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *