फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में 1.08 करोड़ लोगों को पेंशन का सहारा, 10 तारीख होगी खास

बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का बड़ा दायरा: हर महीने 1.08 करोड़ से अधिक लाभुकों को मिल रहा आर्थिक संबल, 10 तारीख को मनाया जाएगा 'पेंशन दिवस'

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna: बिहार सरकार राज्य के वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को वित्तीय रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत हर महीने 1 करोड़ 8 लाख से अधिक लाभुकों को डीबीटी (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और व्यवस्थित बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रत्येक महीने की 10 तारीख को ‘पेंशन दिवस’ के रूप में मनाने की ऐतिहासिक घोषणा की है।

Read more: सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मिली सौगात, खाते में पहुंचे 1100-1100 रुपये

छह प्रमुख पेंशन योजनाओं का संचालन

राज्य में केंद्र और राज्य सरकारों के सहयोग से कुल छह अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न वर्गों को आर्थिक संबल मिल रहा है:

– मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना: इसके तहत राज्य में सर्वाधिक 58,31,921 बुजुर्ग लाभान्वित हो रहे हैं। यह योजना 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पात्र बुजुर्गों के लिए है।

– इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना: इस केंद्रीय योजना के तहत 25,15,618 लाभुक जुड़े हुए हैं।

– बिहार दिव्यांग पेंशन योजना: राज्य सरकार की इस योजना के अंतर्गत 9,40,880 दिव्यांगजनों को सहायता दी जा रही है।

– लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना: विशेष तौर पर विधवा महिलाओं के लिए चलाई जा रही इस योजना से 9,02,981 महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं।

– राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना: इसके तहत 5,56,246 लाभुक शामिल हैं।

– राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना: इस केंद्रीय योजना के अंतर्गत 88,359 दिव्यांगजन लाभ प्राप्त कर रहे हैं।

समाज कल्याण विभाग द्वारा जारी सितंबर माह के आंकड़ों के अनुसार, इन सभी छह योजनाओं के कुल लाभुकों की संख्या 1,08,36,005 है।

Read more: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की तारीख तय, हर महीने 10 को मिलेंगे 1100 रुपये

पारदर्शी और समयबद्ध भुगतान प्रणाली

वर्तमान में राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की मासिक राशि बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति लाभुक कर दी गई है। सरकार का यह स्पष्ट लक्ष्य है कि पात्र लाभुकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में किसी प्रकार की आर्थिक असुविधा का सामना न करना पड़े। हाल ही में सरकार ने डीबीटी के माध्यम से अरबों रुपये की राशि सीधे लाभुकों के खातों में हस्तांतरित की है।


राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरुरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं वृद्धजनों, विधवा महिलाओं और दिव्यांगजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहारा दे रही हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रत्येक महीने की 10 तारीख को पेंशन दिवस के रूप में मनाने की पहल से लाभुकों को समय पर राशि उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र लाभुक पेंशन के लाभ से वंचित न रहे और सभी को पारदर्शी तरीके से आर्थिक सहायता मिलती रहे।
– डॉ. श्वेता गुप्ता मंत्री समाज कल्याण विभाग


WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram