Close Menu
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Public AddaPublic Adda

  • Home
  • India
  • World
  • States
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
  • Politics
  • Sports
  • Social/Interesting
  • More Adda
Public AddaPublic Adda
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • यूपी
  • राजनीति
  • स्पोर्ट्स
  • सोशल
  • अन्य
Home»States»Bihar»NDA में सीट बंटवारे के चंद घंटों बाद ही सहयोगियों ने जाहिर की नाराजगी, मांझी बोले- हमारी ताकत..
Bihar

NDA में सीट बंटवारे के चंद घंटों बाद ही सहयोगियों ने जाहिर की नाराजगी, मांझी बोले- हमारी ताकत..

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग के बाद मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई। दोनों नेताओं के भावनात्मक संदेशों ने एनडीए की अंदरूनी स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
By Samsul HaqueOctober 13, 20254 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link

अपनी भाषा चुनेें :

बटन दबाकर थोड़ा इंतज़ार करें...

Patna News: सीट बंटवारे के बाद सबसे पहले मांझी ने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि उनके दल की ताकत को कम करके आंका गया और इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़ सकता है। इसके बाद कुशवाहा का भी सोशल मीडिया पर ‘खुला संदेश’ सामने आया, जिसमें उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षमा मांगते हुए कहा कि पार्टी को मनमुताबिक सीटें नहीं मिली। दोनों नेताओं के ऐसे भावनात्मक संदेशों ने एनडीए में अंदरूनी असंतोष को सार्वजनिक कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट में राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह नाराजगी चुनावी समीकरणों पर असर डालेंगी। खासकर इस असंतोष का असर उन क्षेत्रों में दिखाई देगा जहां जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा का मजबूत जनाधार है। बता दें रविवार को एनडीए की बैठक में सीट शेयरिंग की डील फाइन हो गई तो सबकुछ ऑल इन वेल कहा जाने लगा। इसके बारे में एनडीए के तमाम घटक दलों के नेताओं ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी।

जीतन राम मांझी ने जताई नाराजगी

उन्होंने लिखा- एनडीए में तमाम घटक दलों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में टिकट बंटवारा कर लिया है। राजनीति के जानकार भी कहने लगे कि एनडीए ने सीट बंटवारे का ऐलान करके महागठबंधन पर मनोवैज्ञानिक बढ़त बना ली है, लेकिन सीट शेयरिंग की घोषणा के चंद घंटे बाद ही एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा के बयान ने गठबंधन के नेताओं की चिंता बढ़ा दी। सबसे पहले मांझी ने कहा कि हमारी ताकत को कम आंका गया, इसका खामियाजा एनडीए को भुगतना पड़ेगा। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की सोशल मीडिया पोस्ट ने एनडीए की चिंता और बढ़ा दी। उपेंद्र कुशवाहा ने तो अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं के लिए एक खुला संदेश दे दिया।

कुशवाहा का खुला पत्र, कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

उन्होंने संदेश में लिखा- प्रिय मित्रों और साथियों, आप सभी से क्षमा चाहता हूं। आपके मन के अनुकूल सीटों की संख्या नहीं हो पाई। मैं समझ रहा हूं, इस फैसले से अपनी पार्टी के उम्मीदवार होने की इच्छा रखने वाले साथियों समेत हजारों-लाखों लोगों का मन दुखी हुआ होगा। आज कई घरों में खाना नहीं बना होगा लेकिन आप सभी मेरी और पार्टी की विवशता और सीमा को बखूबी समझ रहे होंगे। किसी भी फैसले के पीछे कुछ परिस्थितियां होती हैं जो बाहर से दिखतीं हैं लेकिन कुछ ऐसी भी होती हैं जो बाहर से नहीं दिखतीं। उन्होंने कहा कि हम जानते हैं कि अन्दर की परिस्थितियों से अनभिज्ञता के कारण आपके मन में मेरे प्रति गुस्सा भी होगा जो स्वाभाविक भी है। आपसे विनम्र आग्रह है कि आप गुस्से को शांत होने दीजिए, फिर आप स्वयं महसूस करेंगे कि फैसला कितना उचित है या अनुचित। फिर आने वाला समय बताएगा। फिलहाल इतना ही। सधन्यवाद, आपका-उपेन्द्र कुशवाहा।

इस खबर को भी पढ़ें: एनडीए में सीट शेयरिंग पर असंतोष, कुशवाहा का ट्विट, कहा विवशता को समझें साथी

एनडीए में असंतोष की लहर

वहीं जीतन मांझी की उदासी और नाराजगी जाहिर करने के बाद उपेंद्र कुशवाहा का यह खुला पत्र एनडीए की टेंशन बढ़ा रहा है, क्योंकि जिस तरह से एनडीए में सिर्फ चिराग पासवान की चली, उसने एनडीए के दो प्रमुख घटक दलों की नाराजगी बढ़ा दी है। राजनीति के जानकार कह रहे हैं कि कुशवाहा और मांझी दोनों ही उस तबके से आते हैं जो एनडीए के मजबूत वोट बैंक का बड़ा आधार है और इन दोनों की नाराजगी बरकरार रही तो इसका असर आने वाले चुनाव में पड़ सकता है।

चिराग पासवान की बढ़ी भूमिका

बता दें एनडीए के अंदर इस नाराजगी का असर सिर्फ बयानबाजी तक सीमित नहीं रह सकता, जिस तरह सीट बंटवारे में चिराग पासवान की भूमिका अहम रही और वह अपने साथ अन्य सहयोगियों पर भारी पड़े, उसने बाकी एनडीए के अंदर ही सहयोगियों में असंतोष की भावना को बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि शीर्ष नेतृत्व किस तरह से इस असंतोष को संभालता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Follow on Google News
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Threads Copy Link

Related Posts

25 युवाओं को मिला उन्नत खेती और बैंक लोन का गुरुमंत्र; कृषि उद्यमी बनाने की पहल

May 29, 2026

अनाबद्ध निधि की योजनाओं में ढिलाई पर चेतावनी, 2 रद्द, 7 को समय पर पूरा करने का अल्टीमेटम

May 29, 2026

तमाड़ के उस ‘अर्धनिर्मित मकान’ का खौफनाक सच, जानिए 166 गिरफ्तारियों वाले केस में अब कोर्ट में क्या हुआ?

May 29, 2026

RECENT ADDA.

‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!

June 2, 2026

महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!

June 2, 2026

भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि

May 31, 2026

25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम

May 31, 2026

कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

May 30, 2026
Today’s Horoscope

Recent Posts

  • ‘समय बर्बाद कर रहा था ईरान, बातचीत बंद हो तो हो’; ट्रंप के तेवरों से हिला तेल बाजार!
  • महंगे फाउंडेशन के बाद भी चेहरा दिखता है केकी? अपनाएं ये 4 जादुई सीक्रेट्स!
  • भाजपा नेता अनिल कुमार वर्मा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा, एक मिनट का मौन रख दी गई श्रद्धांजलि
  • 25th Year Celebration: टीम पीएसएफ के वार्षिक सम्मान समारोह में झारखंडी संस्कृति और मानव सेवा का अनूठा संगम
  • कांड्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब निर्माण केंद्र ध्वस्त

Recent Comments

No comments to show.
© 2026 Public Adda. Designed by Launching Press.
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Adsense

Home

News

Web Stories Fill Streamline Icon: https://streamlinehq.com

Web Stories

WhatsApp

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.