फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement

Advertisement

एनडीए में सीट शेयरिंग पर असंतोष, कुशवाहा का ट्विट, कहा विवशता को समझें साथी

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है, लेकिन रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। गठबंधन के इस फैसले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया, जिससे सियासी हलचल तेज

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Advertisement

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है, लेकिन रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इससे संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं। गठबंधन के इस फैसले के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा किया, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।

कार्यकर्ताओं से मांगी माफी

कुशवाहा ने लिखा कि सीटों की संख्या कार्यकर्ताओं के मन मुताबिक नहीं हो पाई है। इससे हजारों-लाखों समर्थक और उम्मीदवार बनने के इच्छुक लोग नाराज होंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि इस फैसले से कई घरों में निराशा का माहौल होगा, लेकिन पार्टी की विवशता को समझना जरूरी है।

आने वाले समय के संकेत

अपने संदेश में कुशवाहा ने कहा कि किसी भी निर्णय के पीछे कुछ परिस्थितियां खुली होती हैं और कुछ छिपी हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि गुस्से को शांत होने दें, और फिर महसूस करें कि फैसला उचित था या नहीं। उन्होंने आने वाले समय में सब कुछ स्पष्ट होने का संकेत भी दिया।

एनडीए में टूट की अटकलें

कुशवाहा के इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं कि वह एनडीए से अलग हो सकते हैं। हालांकि, अभी इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस खबर को भी पढ़ें: बिहार चुनाव 2025: उपेंद्र कुशवाहा बोले- “NDA में सीट बंटवारा अधूरा, दिल्ली में होगा फैसला”

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram