फॉण्ट कनवर्टर NEW

शादी का झांसा देकर नाबालिग का यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर (गुमला): चैनपुर थाना क्षेत्र के तिगावल गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनीत भगत (21 वर्ष), पिता शिव शंकर भगत, निवासी तिगावल गांव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी का झूठा वादा किया और बीते करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर उसका जबरन गर्भपात भी कराया, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया।

घटना के बाद पीड़िता मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी और चुपचाप रहने लगी। पीड़िता की मां का पहले ही निधन हो चुका है और उसकी देखरेख उसकी बड़ी बहन जोसेफिन तिर्की कर रही थी। बहन द्वारा सख्ती से पूछने पर पीड़िता ने पूरी आपबीती बताई।

इसके बाद पीड़िता अपनी बहन के साथ चैनपुर थाना पहुंची, जहां आरोपी के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए चैनपुर थाना के एसआई अशोक कुमार एवं अरविंद कुमार द्वारा तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एवं 416 के तहत मामला दर्ज किया गया।

प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने तिगावल गांव में छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में गुमला जेल भेज दिया गया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram