नई दिल्ली: महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार ने अहम फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में नए परिसीमन विधेयक को मंजूरी दे दी गई। सरकार इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद के विशेष सत्र में पेश कर सकती है।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने विधेयक में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि परिसीमन के बाद किसी भी राज्य का लोकसभा में प्रतिनिधित्व दूसरे राज्यों की तुलना में कम न हो। केंद्र सरकार की कोशिश है कि विशेष सत्र में ही इस विधेयक को पारित कराया जाए। कैबिनेट की बैठक दोपहर एक बजे सेवा तीर्थ में आयोजित हुई।
यह भी पढ़ें: अब त्योहारों का इंतजार नहीं! बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए शुरू हुई नियमित बस सेवा
विशेष सत्र को लेकर शिवसेना ने जारी किया व्हिप
संसद के विशेष सत्र से पहले शिवसेना के शिंदे गुट ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है। पार्टी ने सभी सांसदों को 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
दक्षिण भारत के हितों पर बीआरएस की नजर
यह भी पढ़ें: जजों की नियुक्ति में भेदभाव का आरोप! पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
परिसीमन के मुद्दे पर तेलंगाना की भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने अपना रुख साफ किया है। पार्टी नेता रावुला श्रीधर ने कहा कि अगर केंद्र सरकार राज्यों के हितों और दक्षिण भारत की राजनीतिक हिस्सेदारी की सुरक्षा सुनिश्चित करती है, तो पार्टी परिसीमन का समर्थन कर सकती है।
उन्होंने लोकसभा में दक्षिणी राज्यों की मौजूदा 24 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाए रखने की मांग की। उनका कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को परिसीमन के कारण राजनीतिक नुकसान नहीं होना चाहिए।
कपिल सिब्बल ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल
दूसरी ओर, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने परिसीमन को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस प्रक्रिया के जरिए अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाना चाहती है। सिब्बल ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो देश के लोकतंत्र को बड़ा नुकसान पहुंच सकता है।
अब संसद के विशेष सत्र में इस विधेयक को लेकर होने वाली चर्चा पर सभी की नजरें टिकी हैं।
संबंधित खबरें
- भारत अब त्योहारों का इंतजार नहीं! बिहार के 13 जिलों से दिल्ली के लिए शुरू हुई नियमित बस सेवा
- भारत जजों की नियुक्ति में भेदभाव का आरोप! पूर्व CJI गवई ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी
- भारत कभी थी विद्यानगरी, अब बन गई ‘कोयता नगरी’! फडणवीस सरकार पर बरसी शिवसेना UBT
- राजनीति CM सुवेंदु अधिकारी ने महंत स्वामी महाराज को दिया बंगाल आने का न्योता, BAPS संतों से की मुलाकात









