Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के किसानों की आय बढ़ाने का मेगा प्लान! कृषि विभाग की बैठक में हुए बड़े फैसले

कृषि उत्पादन आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, जैविक कॉरिडोर, बागवानी, कृषि वानिकी और आधुनिक बिक्री केंद्रों के विकास पर दिया जोर।

चतुर्थ कृषि रोड मैप बिहार
कृषि उत्पादन आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, जैविक कॉरिडोर, बागवानी, कृषि वानिकी और आधुनिक बिक्री केंद्रों के विकास पर दिया जोर।

चतुर्थ कृषि रोड मैप (2023-28) के प्रभावी क्रियान्वयन, निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पटना के मीठापुर स्थित कृषि भवन में कृषि उत्पादन आयुक्त अरविंद कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कृषि और संबद्ध क्षेत्रों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की गई।

बाजार समितियों के आधुनिकीकरण और जैविक कॉरिडोर पर चर्चा

बैठक में चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत बाजार समितियों के विकास एवं आधुनिकीकरण, जैविक कॉरिडोर के विस्तार, उद्यानिक फसलों के उत्पादन व क्षेत्र विस्तार तथा कृषि वानिकी को प्रोत्साहित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की जमीनी प्रगति का आकलन करते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय सीमा के भीतर हासिल करने के सख्त निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें: बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट

प्राकृतिक खेती और आधुनिक बिक्री केंद्रों पर विशेष जोर

fourth agriculture road map review1
कृषि उत्पादन आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, जैविक कॉरिडोर, बागवानी, कृषि वानिकी और आधुनिक बिक्री केंद्रों के विकास पर दिया जोर।

कृषि उत्पादन आयुक्त ने राज्य में प्राकृतिक खेती के विस्तार और किसानों को इसके प्रति जागरूक कर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता जताई। इसके साथ ही उन्होंने मछली और मांस की स्वच्छ व गुणवत्तापूर्ण बिक्री सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक बिक्री केंद्र (सेल प्वाइंट) विकसित करने का निर्देश दिया। राज्य को पोल्ट्री क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अंडा उत्पादन की क्षमता बढ़ाने की दिशा में भी ठोस पहल करने पर जोर दिया गया।

विभागों के आपसी समन्वय से बढ़ेगी किसानों की आय

समीक्षा के दौरान यह स्पष्ट किया गया कि कृषि रोड मैप का वास्तविक लाभ सीधे किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े लोगों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय और पूरी जवाबदेही के साथ काम करने को कहा गया, ताकि बिहार के कृषि क्षेत्र का समग्र विकास हो सके और किसानों की आय में ठोस वृद्धि दर्ज की जा सके।

बैठक में शामिल रहे दर्जन भर विभागों के आला अधिकारी

इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेन्द्र सिंह, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव शीर्षत कपिल अशोक, विशेष सचिव डॉ. बीरेंद्र प्रसाद यादव, कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल, अपर सचिव अमित कुमार पांडे और उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार मौजूद रहे। इनके अलावा ऊर्जा, राजस्व एवं भूमि सुधार, पर्यावरण व वन, उद्योग, गन्ना उद्योग, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, ग्रामीण कार्य तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बैठक में हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें: पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें