Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कभी थी विद्यानगरी, अब बन गई ‘कोयता नगरी’! फडणवीस सरकार पर बरसी शिवसेना UBT

मुखपत्र के संपादकीय में कोयता गैंग, गोलीबारी और बढ़ते अपराधों को लेकर गृह विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

पुणे कोयता गैंग आतंक पर शिवसेना यूबीटी का हमला
पुणे कोयता गैंग आतंक पर शिवसेना यूबीटी का हमला

शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र के संपादकीय के जरिए महाराष्ट्र में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार और गृह विभाग पर तीखा हमला बोला है। संपादकीय में कहा गया है कि जिस पुणे शहर को कभी राज्य की सांस्कृतिक नगरी और विद्यानगरी के रूप में जाना जाता था, वह अब अपराध और आतंक का गवाह बन रहा है। वर्तमान हालात को देखते हुए पुणे का नाम बदलकर ‘कोयता नगरी’ कर देना ही उचित होगा। पार्टी ने आरोप लगाया कि सुसंस्कृत माने जाने वाले इस शहर में अब रोजाना गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं, आम लोगों में भय का माहौल है और राज्य का गृह विभाग पूरी तरह सुस्त पड़ा हुआ है।

शिवाजीनगर कोर्ट परिसर और दौंड की घटनाओं का जिक्र

संपादकीय में पुणे के शिवाजीनगर न्यायालय परिसर में हुई हालिया वारदात का उल्लेख करते हुए कहा गया कि गुंडे बंदूकें और कोयते लेकर अदालत परिसर में घुस गए, एक युवक पर गोली चलाई और फिर कोयते से ताबड़तोड़ हमला कर फरार हो गए। दिनदहाड़े हो रही ऐसी घटनाओं पर सवाल उठाते हुए पार्टी ने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस की कार्यक्षमता को कटघरे में खड़ा किया है। इसके अलावा गुरुवार को पुणे के ग्रामीण इलाके दौंड तालुका के लडकतवाड़ी में जयश्री रासकर नामक आंगनबाड़ी शिक्षिका पर कोयता गैंग द्वारा किए गए जानलेवा हमले का हवाला देते हुए कहा गया कि पुणे में अब कोयता गैंग का ही राज चल रहा है और पुलिस की कमर पर बंधी बंदूक महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।

यह भी पढ़ें: परिसीमन विधेयक को मिली कैबिनेट की मंजूरी, संसद के विशेष सत्र में होगा पेश

चिपलूण से लेकर मुंबई के माहिम तक अपराधों की गूंज

शिवसेना (यूबीटी) ने कहा कि कोयते से हमला करने वाले गिरोह अब पूरे राज्य में फैल चुके हैं। संपादकीय में 25 नवंबर को चिपलूण में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में कोयतों के इस्तेमाल और बुधवार रात मुंबई के माहिम इलाके में फिरौती न देने पर एक ज्वेलर की दुकान पर हुई अंधाधुंध फायरिंग की घटना का भी जिक्र किया गया। पार्टी ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस का काम अब केवल बीजेपी और शिंदे गुट में शामिल होने वाले अपराधियों के रिकॉर्ड साफ करना रह गया है, जिससे मुंबई, पुणे, नागपुर और ठाणे जैसे बड़े शहरों में गुंडों का राज स्थापित हो गया है।

अलीबाग बुलडोजर कार्रवाई और सरकार की विफलता पर घेरा

संपादकीय में विधानसभा अध्यक्ष पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया गया कि जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए अलीबाग में आदिवासियों के एक गांव को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया गया और जिले के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बने रहे। मुंबई में बिल्डरों की दबंगई, व्यापारियों पर हमले, रेलवे अपराध और ठाणे के पूर्णकर हत्याकांड का हवाला देते हुए इसे मुख्यमंत्री की विफलता करार दिया गया। अंत में तंज कसते हुए कहा गया कि सत्ताधारी नेता विभिन्न आयोजनों और फेस्टिवल में व्यस्त हैं, जबकि राज्य के प्रमुख शहरों में गुंडों के फेस्टिवल चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सियासत से परे मानवीय संवेदना: कल्पना सोरेन संग जमशेदपुर पहुंचे सीएम हेमंत, स्व. सायरा मुंडा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें