पटना/चतरा: बिहार के चर्चित बालू घोटाले की जांच में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने झारखंड में कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार EOW की टीम ने चतरा जिले में तीन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में राजद से जुड़े अरुण सिंह, लोजपा से संबंधित प्रेम सिंह और ठेकेदार शक्ति सिंह के ठिकाने शामिल हैं।
चतरा के बाद पलामू में भी जांच
छापेमारी के लिए बिहार से आई टीम पलामू भी पहुंची है। जांच एजेंसी को पता चला है कि अरुण कुमार सिंह का पलामू में क्रशर और माइंस का कारोबार है। इसी जानकारी के आधार पर टीम झारखंड में अलग-अलग जगहों पर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
बताया जा रहा है कि अरुण सिंह, प्रेम सिंह और शक्ति सिंह आपस में करीबी रिश्तेदार हैं। EOW की कार्रवाई बालू घोटाले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर की जा रही है।
झारखंड तक पहुंची बालू घोटाले की जांच
बिहार में बालू के अवैध कारोबार और उससे जुड़े घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। जांच के दौरान झारखंड के कुछ लोगों का नाम सामने आने के बाद एजेंसी ने राज्य में छापेमारी शुरू की है।
इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय है। बिहार EOW की ओर से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर ED ने ECIR दर्ज कर जांच शुरू की है। इससे पहले पिछले साल ED ने धनबाद में भी कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
यह भी पढ़ें: रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
फिलहाल चतरा और पलामू में EOW की कार्रवाई जारी है। जांच एजेंसी की ओर से छापेमारी में मिली जानकारी या बरामदगी को लेकर अभी कोई विस्तृत आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें
- बिहार बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट
- बिहार पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी
- बिहार सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम
- बिहार 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश









