Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

जमशेदपुर में ‘टेरर’ इनपुट पर रेड: दिल्ली पुलिस और ATS का आधी रात एक्शन!

Jamshedpur News: दिल्ली से गिरफ्तार किए गए एक अफगानी नागरिक से मिले इनपुट के आधार पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। इसी सिलसिले में दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस (ATS) की संयुक्त टीम ने जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में देर रात एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। सुरक्षा एजेंसियों की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम अफगानी नागरिक की निशानदेही पर जमशेदपुर पहुंची और झारखंड एटीएस के सहयोग से कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और कागजात बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

इस खबर को भी पढ़ें : यूपी ATS ने ‘मुजाहिदीन आर्मी’ बना रहे मास्टरमाइंड को केरल से दबोचा

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में पकड़ा गया अफगानी नागरिक लंबे समय तक जमशेदपुर में रह चुका था। उसने इस दौरान कई स्थानीय लोगों से संपर्क बनाए और एक नेटवर्क तैयार किया था। पूछताछ में उसने अपने कई मददगारों और परिचितों के नाम बताए थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

एजेंसियां अब बरामद दस्तावेजों और उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि जमशेदपुर में यह नेटवर्क कितना सक्रिय था। बताया जा रहा है कि कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

फिलहाल, दिल्ली पुलिस और झारखंड एटीएस की ओर से किसी आधिकारिक बयान की पुष्टि नहीं की गई है। जांच एजेंसियां पूरे मामले में कड़ी गोपनीयता बरत रही हैं।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *