Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

चाईबासा नो-एंट्री विवाद में बवाल: 74 नामजद, 500 अज्ञात पर केस, 16 गिरफ्तार

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय में नो-एंट्री नीति को लेकर शुरू हुआ विरोध अब प्रशासन और जनता के बीच टकराव में बदल गया है। सोमवार को हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 74 लोगों को नामजद और करीब 500 अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से 16 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जिनमें 6 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल हैं।

प्रदर्शन के दौरान भड़का विवाद

27 अक्टूबर को प्रदर्शनकारियों ने परिवहन मंत्री दीपक बिरूवा के आवास का घेराव करने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस और भीड़ के बीच झड़प हो गई, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो के बयान पर यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि भीड़ ने पथराव किया, जबकि प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को दबाने के लिए बल प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े

पूर्व मुख्यमंत्री का अल्टीमेटम

विवाद लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और आदिवासी हो समाज के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त चंदन कुमार से मुलाकात की। बैठक के दौरान तीखी नोकझोंक हुई। मधु कोड़ा ने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि “सभी गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाए और नो-एंट्री व्यवस्था पर तुरंत पुनर्विचार किया जाए।”

बढ़ती बेचैनी, प्रशासन अलर्ट

शहर में हालात अभी भी तनावपूर्ण हैं। प्रशासन ने सुरक्षा बलों को तैनात कर हालात पर नजर रखी है। हालांकि लोगों में आक्रोश बना हुआ है और विवाद अब केवल ट्रैफिक नीति का नहीं रहा, बल्कि यह आम लोगों की असंतोष की आवाज बन गया है। जांच और संवाद के अभाव में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *