फॉण्ट कनवर्टर NEW

पटना में देर रात हुआ बड़ा हादसा- तेज रफ्तार कार ट्रक से भिड़ी, पलभर में गई पांच जिंदगियां

Patna News: पटना में मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। सिपारा-पुनपुन रोड स्थित परसा बाजार थाना इलाके में एक ग्रैंड विटारा कार तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: पटना में मंगलवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पांच परिवारों को उजाड़ दिया। सिपारा-पुनपुन रोड स्थित परसा बाजार थाना इलाके में एक ग्रैंड विटारा कार तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही पांच कारोबारियों की मौत हो गई।

मृतकों के नाम…

मृतकों की पहचान कुर्जी चश्मा गली निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार, पटेलनगर निवासी 55 वर्षीय संजय कुमार सिन्हा, पटना के 38 वर्षीय कमल किशोर, समस्तीपुर निवासी 35 वर्षीय प्रकाश चौरसिया और मुजफ्फरपुर के 38 वर्षीय सुनील कुमार के रूप में हुई है। सभी लोग व्यावसायिक काम से फतुहा गए थे और देर रात पटना लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

राजेश कुमार पटना में एक प्रतिष्ठित एग्रो एजेंसी चलाते थे और उनका कारोबार आसपास के जिलों में भी फैला हुआ था। उनके साथ बाकी व्यापारी भी इसी क्षेत्र में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

परसा थानाध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शवों को पीएमसीएच भेजा गया। हादसे के बाद राजेश कुमार के मोबाइल पर आई एक कॉल से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

प्रारंभिक जांच के अनुसार कार की रफ्तार बहुत तेज थी। ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रक या तो धीरे चल रहा था या किनारे खड़ा था। अचानक हुई टक्कर से चालक को ब्रेक लगाने का मौका भी नहीं मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फोरलेन पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। रात के वक्त खड़े ट्रक, संकेतों की कमी और तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं की बड़ी वजह हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हादसा कैसे हुआ। इस दुर्घटना ने पटना के कारोबारी जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram