Skip to content
Log In
अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन

कोलकाता में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिले पश्चिम बंगाल के मेयर और डीजीपी, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

Kolkata : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का कोलकाता दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री और कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्यों के आपसी सहयोग, विकास योजनाओं और शहरी प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक बातचीत हुई।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री से पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार ने भी शिष्टाचार भेंट की। चर्चा के दौरान सीमा पार सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और दोनों राज्यों की पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ। यह मुलाकातें न केवल शिष्टाचार का हिस्सा थीं बल्कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच रिश्तों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित हुईं।

यह भी पढ़ें: अब कांपेंगे कई राज्य! यूपी-पंजाब में ठंड की दस्तक, 10 राज्यों में बरसेंगे बादल

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दोनों मुलाकातों को सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताते हुए कहा कि पड़ोसी राज्यों के बीच आपसी सहयोग ही क्षेत्रीय विकास और शांति का आधार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगे भी इस तरह के संवाद और मुलाकातों से न केवल प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि जनता को भी सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।

कोलकाता दौरे के दौरान हुई ये मुलाकातें आने वाले समय में झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सामंजस्य और साझेदारी को नई दिशा देंगी।

यह भी पढ़ें: न ब्रेक काम कर रहे थे, न किसी ने रोका! 463 KM तक दौड़ती रही वंदे भारत

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *