फॉण्ट कनवर्टर NEW

झारखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, बादल और हवा से बढ़ी कनकनी

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रांची सहित आसपास के कई जिलों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे। निम्न दबाव के कारण तेज हवा और कुहासे की वजह से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रांची सहित आसपास के कई जिलों में शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहे। निम्न दबाव के कारण तेज हवा और कुहासे की वजह से ठंड में बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बांग्लादेश और उससे सटे हिमालयी क्षेत्र तथा पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसका असर झारखंड के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली।

देर रात और तड़के सुबह कुहासा छाए रहने से लोगों को अधिक ठंड महसूस हुई। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हुआ और धूप निकलने के बाद लोगों को कुछ राहत मिली। बावजूद इसके सुबह-शाम ठंड का असर बना रहा।

इस खबर को भी पढ़ें : सावधान! रांची-खूंटी समेत इन जिलों में चलेगी शीतलहर, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग ने यह भी बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी पाकिस्तान, पंजाब और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी निम्न दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसका प्रभाव आने वाले दिनों में झारखंड सहित कई राज्यों में देखा जा सकता है।

इधर मौसम विभाग ने झारखंड के उत्तरी जिलों देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़ और गिरिडीह में 4 जनवरी तक घने कुहासे की चेतावनी दी है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में जम गई जिंदगी! मैकलुस्कीगंज 0.9°C पर पहुंचा, टूटे कई रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा में 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 9.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram