फॉण्ट कनवर्टर NEW

हवा में दो यात्रियों के बीच मारपीट, फ्लाइट में मची अफरा-तफरी

लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मारपीट

अपनी भाषा में पढ़ें

ढाका: लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच विवाद ने अचानक गंभीर रूप ले लिया। विमान के उड़ान भरने के कुछ देर बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बताया गया कि विवाद बढ़ने पर दोनों यात्रियों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे चलाए। आसपास बैठे यात्रियों ने बीच-बचाव कर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ समय तक हंगामा जारी रहा। मारपीट में एक यात्री की टी-शर्ट भी फट गई।

घटना के कारण विमान में मौजूद अन्य यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति को संभालने के लिए पायलट खुद केबिन में पहुंचे और दोनों यात्रियों से बातचीत कर मामला शांत कराया।

एयरलाइन को नहीं थी घटना की जानकारी

मामले को लेकर बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस के जनरल मैनेजर महबूबुद्दीन अहमद ने कहा कि उन्हें फिलहाल इस घटना की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। वहीं, एयरलाइन ने घटना को लेकर फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी देने से इनकार किया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram