Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर डुमरी में स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण

New 15

मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की पहचान, उपचार व रोकथाम पर दिया गया विस्तृत प्रशिक्षण

डुमरी (गुमला): सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी में बुधवार को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आरएचपी (रूरल हेल्थ प्रैक्टिशनर) डॉक्टरों के लिए वेक्टर बॉर्न डिजीज को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज (VBD) सलाहकार शर्मीला शर्मा ने किया।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

प्रशिक्षण सत्र के दौरान मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। सलाहकार शर्मा ने इन रोगों के कारण, संक्रमण फैलने के तरीकों तथा प्रभावी बचाव उपायों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय पर पहचान और सही उपचार से गंभीर जटिलताओं को रोका जा सकता है।

उन्होंने आरएचपी डॉक्टरों को प्राथमिक स्तर पर रोगी मिलने की स्थिति में दी जाने वाली आवश्यक दवाइयों, रेफरल प्रक्रिया और नियमित फॉलोअप की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही क्षेत्र में सतर्क निगरानी रखने, संदिग्ध मामलों की शीघ्र रिपोर्टिंग करने और आम लोगों को जागरूक करने पर विशेष जोर दिया।New0

सलाहकार शर्मा ने कहा कि मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन बेहद जरूरी है। प्रशिक्षण में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताया और कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में वेक्टर बॉर्न डिजीज के नियंत्रण में प्रभावी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

कार्यक्रम में एमटीएस ओम प्रकाश मिस्त्री, लेखपाल इंदु कुमारी, एलटी नरेंद्र कुमार, एमपीडब्ल्यू सचिन सलिल कुजूर, अनूप कुमार, पवन चिक बड़ाइक, बीटीटी मंजुला मिंज, अंशु भगत सहित लगभग 50 स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2025 12 11 at 4.26.24 PM e1765451716394

डुमरी से आदित्य कुमार की रिपोट

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Shiwam Keshri लेखक

संबंधित खबरें