Skip to content
Log In
ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

अबूझमाड़ मुठभेड़ में टॉप नक्सली बशव राजू सहित 26 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

India News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ के बोटेर इलाके में बुधवार सुबह हुई भारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 26 नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें पोलित ब्यूरो के टॉप मेंबर और डेढ़ करोड़ के इनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू भी शामिल हैं। इस बड़ी कार्रवाई में अब तक कई हथियार बरामद किए जा चुके हैं, और सर्च ऑपरेशन जारी है।

यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर हुई, जहां डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ के जवानों ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया। इस मुठभेड़ को नक्सल विरोधी अभियान की अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए बताया कि कई घंटे तक चले ऑपरेशन में 26 बड़े नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हुआ जबकि एक अन्य घायल जवान खतरे से बाहर है। गृहमंत्री ने सभी सुरक्षा बलों को उनकी बहादुरी और साहस के लिए बधाई दी।

मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर के सदस्य भी शामिल हैं, जिससे नक्सली नेटवर्क को गहरा झटका लगा है। पुलिस को जानकारी थी कि बशव राजू इस क्षेत्र में सक्रिय है, इसी सूचना पर टीम ऑपरेशन में निकली थी।

यह भी पढ़ें: अकवान तूफान के कोहरे ने थामी रांची की उड़ानों की रफ्तार, 14 फ्लाइट्स रद्द

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *