Skip to content
Log In
कुख्यात ड्रग डॉन पकड़ा गया तो सुलग उठा मैक्सिको, हेलीकॉप्टर से बरसीं गोलियां इजरायल में सत्ता का सस्पेंस! आइजनकोट फेल हुए तो फिर PM बन सकते हैं नेतन्याहू ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

इटखोरी महोत्सव में सनातन, बौद्ध एवं जैन धर्म का समावेश : सुदिव्य

चतरा। भारत मेें सभी धर्म की भावना एवं आस्था का अद्भूत संगम है। यहां धार्मिक सहिष्णुता की अनाेखी मिसाल दी जाती है। यह बातें राज्य के पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कही। वह चतरा केेे इटखोरी मेंं आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के उद्घाटन मौके पर बोल रहे थे। पर्यटन मंत्री ने कहा वह मां भद्रकाली के आदेश पर महोत्सव में पहुंचे हैं। इटखोरी महोत्सव में सनातन संग बौद्ध एवं जैन धर्म के समावेश का संदेश राज्य के साथ-साथ पूरे देश में पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा अगले वर्ष इटखोरी महोत्सव में सनातन के साथ बौद्ध एवं जैन धर्म के महत्व को भी रेखांकित किया जायेगा। राज्य सरकार का पर्यटन विभाग महोत्सव को काफी भव्य तरीके से आयोजित कराने में हर संभव सहायता करेगा। उन्होंने कहा महोत्सव को चतरा जिले तक सीमित नहीं रखा जाय बल्कि रांची, पारसनाथ के जैन धर्मावलंबियों से लेकर बोध गया के बौद्ध धर्मावलंबियों तक पहुंचाने का कार्य किया जाय। इससे महोत्सव का विस्तार दूसरे राज्यों की सीमाओं तक पहुंंचेगा और अधिक से अधिक लाेग इस महोत्सव को जान सकेंगे और इसका आनंद ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें: NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *