Skip to content
Log In
घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

बिहार पर मंडरा रहा आतंकी खतरा, एडीजी ने जारी किया हाई अलर्ट

Bihar News: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। वहीं अब बिहार पर भी आतंकी खतरा मंडराने लगा है। बिहार में आतंकी खतरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन से लेकर जिला अधिकारी तक अलर्ट पर हैं और हर संवेदनशील क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। आने वाले दिनों में सुरक्षा से जुड़े सभी उपायों को और कड़ा किया जाएगा। उधर बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को सुरक्षा को लेकर कड़ा अलर्ट जारी किया है।

एडीजी (विधि-व्यवस्था) पंकज दराद ने सभी जिलों के एसपी और रेलवे एसपी को पत्र भेजकर चेतावनी दी है कि आतंकी संगठन राज्य के राजनीतिक, धार्मिक और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बना सकते हैं। एडीजी ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अफवाहों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने की स्थिति में डीएम व एसपी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्थिति स्पष्ट करें। जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सेवा को भी निलंबित किया जा सकता है। पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि आतंकी हमलों की आशंका को देखते हुए निम्नलिखित स्थलों पर विशेष चौकसी बरती जाए।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

  1. बिहार विधानसभा, विधान परिषद और सचिवालय परिसर।
  2. पटना हाईकोर्ट और अन्य संवेदनशील सरकारी संस्थान।
  3. धार्मिक स्थल जैसे महाबोधि मंदिर (बोधगया), हनुमान मंदिर (पटना जंक्शन), गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा।
  4. पटना, गया और दरभंगा एयरपोर्ट, बरौनी रिफाइनरी, एनटीपीसी बाढ़।
  5. मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, रेस्तरां, स्कूल व हॉस्पिटल।
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *