फॉण्ट कनवर्टर NEW

चैनपुर CHC में सिविल सर्जन का औचक निरीक्षण, लापता कर्मियों पर कड़ी फटकार

चैनपुर: गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए। निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

चैनपुर: गुमला जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. शंभुनाथ चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कई अनियमितताएं सामने आने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को सख्त निर्देश दिए।

निरीक्षण के समय स्वास्थ्य केंद्र में कई कर्मी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर सिविल सर्जन ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने अनुपस्थित कर्मियों को लेकर अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहना और मरीजों को बेहतर सेवा देना सभी कर्मियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी।

डॉ. चौधरी ने अस्पताल परिसर की साफ़-सफ़ाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान साफ़-सफ़ाई में कमी पाई गई, जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मियों को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण न केवल मरीजों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि अस्पताल की छवि से भी जुड़ा हुआ है।

सिविल सर्जन ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को अपने कार्यों पर सख्त निगरानी रखने और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इस दौरान सिविल सर्जन के साथ एसईएमओ डॉ. धनुराज सुब्रह्मरु एवं चैनपुर स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मी भी उपस्थित थे। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप का माहौल देखा गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram