Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

Bihar CM Oath Ceremony: नीतीश के शपथ में सुदेश महतो भी रहे मंच पर, सम्राट ने किया स्वागत

Patna News: पटना में गुरुवार को नीतीश कुमार के 10वें शपथ ग्रहण समारोह में एक खास चेहरा लोगों की नजरों में बार-बार आया- आजसू पार्टी प्रमुख और झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो। समारोह खत्म होते ही सुदेश ने नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें बधाई दी और राजनीतिक गलियारों में इसी मुलाक़ात ने चर्चा को और तेज कर दिया। उनके साथ आजसू के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर भी मौजूद रहे।

बिहार की प्रचंड जीत, झारखंड में असर?

मीडिया से बातचीत में सुदेश महतो साफ बोले कि बिहार में एनडीए की ऐतिहासिक जीत का असर अब सिर्फ सीमांचल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि झारखंड की राजनीति को भी प्रभावित करेगा। उनके शब्दों में- “जनादेश ने साफ कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जनता का भरोसा मजबूत है।” उन्होंने कहा कि जनता ने दोबारा डबल इंजन पर विश्वास जताकर यह संकेत दिया है कि विकास की गति और तेज होनी चाहिए। सुदेश ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार का 10वीं बार मुख्यमंत्री बनना अपने आप में इतिहास है।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

मंच पर गर्मजोशी से स्वागत

शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे सुदेश महतो का स्वागत बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया। वे उन्हें सीधे मंच तक लेकर गए, जहां असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शर्मा सहित कई वरिष्ठ एनडीए नेताओं से मुलाक़ात भी हुई। राजनीतिक विशेषज्ञ मानते हैं कि मंच पर दिखी यह गर्मजोशी आने वाले महीनों में झारखंड की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत दे सकती है।

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *