Skip to content
Log In
ईरान का दोहरा वार! बहरीन में अमेरिकी ठिकाने दहले, होर्मुज में टैंकरों पर ड्रोन बरसे Vikramshila Setu: जनवरी में शुरू हो सकता है परिचालन, लाखों लोगों का सफर होगा आसान NH-18 पर दर्दनाक हादसा, हेलमेट पहनने के बाद भी नहीं बची बाइक सवार की जान रिम्स जमीन घोटाले में पूर्व जिला अवर निबंधक जांच के घेरे में, ACB ने की छापेमारी जस्टिस एमएस सोनक के रिटायरमेंट से पहले नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की मांग, हेमंत सोरेन ने CJI को लिखा पत्र झारखंड विधानसभा का गौरवशाली सफर हुआ 26 साल का, आज होगा भव्य आयोजन ‘बिहार है तैयार, जी आयां नू’… 360वें प्रकाश पर्व को लेकर CM सम्राट का बड़ा प्लान PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार RGTA चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, 11 पदों के लिए 15 उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन JSLPS ने ग्रामीण महिलाओं और किसानों को दिया सहयोग, ट्रैक्टर और आर्थिक सहायता वितरित

फ्लाइट में एयरहोस्‍टेस को जबरन खींचकर बाथरूम ले जाने वाले आरोपी गया जेल

World News: सिंगापुर एयरलाइंस से सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में एक भारतीय मूल के पैसेंजर की निगाहें एक एयरहोस्‍टेस पर इतनी खराब हुई कि वह अपनी सारी हदें भूल गया। 20 साल के भारतीय युवक ने पहले एयरहोस्‍टेस को पीछे से पकड़ कर जबरन खींचकर बाथरूम की तरफ ले जाने लगा। यह घटना प्‍लेन में तब हुई, जब वह आमसान में करीब 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।

भारतीय मूल का केरल निवासी हैं आरोपी

बता दें कि घटना पर्थ से चांगी एयरपोर्ट जा रही सिंगापुर एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई है। आरोपी पैसेंजसर की पहचान रजत के तौर पर हुई है और वह मूल रूप से केरल निवासी है। आरोप है कि रजत ने फ्लाइट में एक एयर होस्टेस के साथ पहले छेड़छाड़ की, और फिर जबरदस्ती बाथरूम में ले गया। घटना के बाद सिंगापुर के चांगी एयरपोर्ट पर उतरते ही अरेस्‍ट कर लिया गया।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने बिहार को दिया 34 हजार करोड़ का विकास पैकेज, CM सम्राट ने जताया आभार

इस घटना में एयर होस्टेस बुरी तरह से घबरा गई। उसने गुस्सा का इजहार करते हुए किसी तरह खुद को आरोपी के चंगुल से छुडाया। वहीं, एयर होस्‍टेस का शोर सुनकर क्रू के दूसरे सदस्‍य भी मौके पर पहुंचे और किसी तरह आरोपी पैसेंजर को काबू किया। वहीं अदालत में पेश किए जाने के बाद आरोपी रजत ने अपने किए पर कोई सफाई नहीं दी और गुनाह कबूल कर लिया। जिसके बाद, अदालत ने रजत को तीन हफ्ते की जेल की सजा सुनाई है।

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *