Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

ड्यूटी से गायब और रिश्वतखोरी के आरोप में एसआई सस्पेंड ..जानें

Bihar News: सारण जिले में पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए डोरीगंज थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय जांच में यह पाया गया कि वे न केवल ड्यूटी से गायब रहे, बल्कि एक व्यक्ति से अवैध पैसे की मांग करने में भी शामिल थे।

ड्यूटी से गायब, मोबाइल भी बंद

अमित कुमार ने 12 नवंबर को 10 दिन के आकस्मिक अवकाश के लिए आवेदन दिया था, लेकिन अवकाश स्वीकृत नहीं हुआ। इसके बावजूद वे 17 नवंबर से बिना सूचना दिए गायब हैं। उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद मिला। इस मामले में डोरीगंज थाना में सनहा दर्ज किया गया है और पुलिस कई दिनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

रिश्वत मांगने का आरोप साबित

मुसेपुर निवासी बबलू कुमार यादव ने गंभीर आरोप लगाया कि अमित कुमार ने उनके एक मामले को निपटाने के बदले 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी और दबाव भी बनाया। शिकायत निगरानी विभाग तक पहुंची और 4 नवंबर को हुई सत्यापन जांच में यह आरोप सही पाए गए। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 96/25 दर्ज की गई।

जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई

सारण पुलिस मुख्यालय द्वारा निगरानी जांच और जिला पुलिस के प्रतिवेदन को आधार मानते हुए एसआई अमित कुमार को 17 नवंबर से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उन्हें केवल सामान्य जीवन-यापन भत्ता मिलेगा। साथ ही, उन्हें सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश भी दिया गया है।

सारण पुलिस का कहना है कि विभाग अनुशासन और ईमानदारी पर चलता है, और इस तरह की घटनाएं उसकी छवि को नुकसान पहुंचाती हैं। इसलिए किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

Faizal Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *