फॉण्ट कनवर्टर NEW

रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025 में साहिल अमीन ने जीता लॉन टेनिस का खिताब, तीसरी बार बने चैंपियन

Jamshedpur : जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय “रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025” में राँची के उभरते टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन टेनिस के पुरुष वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में साहिल ने जमशेदपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Jamshedpur : जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय “रैकेट स्पोर्ट्स फेस्ट 2025” में राँची के उभरते टेनिस खिलाड़ी साहिल अमीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन टेनिस के पुरुष वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में साहिल ने जमशेदपुर के टेनिस खिलाड़ी जयंत कुमार को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर ट्रॉफी जीत ली।

साहिल अमीन ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा दिखाते हुए न केवल सिंगल्स कैटेगरी, बल्कि डबल्स में भी जीत हासिल की। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी आयुष राज के साथ मिलकर आदित्य कुमार और ज्यंत कुमार की जोड़ी को 6-4 के स्कोर से मात दी। इस तरह साहिल ने टूर्नामेंट में दोहरी जीत दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

यह साहिल अमीन का लगातार तीसरा टेनिस खिताब है। इससे पहले वे “झारखंड सुपर स्लैम टेनिस चैम्पियनशिप 2025” में भी विजेता रह चुके हैं। उनकी लगातार जीत ने न केवल राँची, बल्कि पूरे झारखंड के खेल प्रेमियों को गौरवान्वित किया है।

दो दिवसीय यह प्रतियोगिता 11 और 12 अक्टूबर को जे.आर.डी. टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में संपन्न हुई, जिसमें राज्यभर से कई शीर्ष टेनिस खिलाड़ियों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram