Skip to content
Log In
वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई

त्योहार में घर लौटना पड़ेगा महंगा, रांची से फ्लाइट टिकट के दाम आसमान पर

दिवाली और छठ के त्योहार पर घर आने-जाने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर हवाई किराये का बोझ बढ़ गया है। रांची से अहमदाबाद, पुणे और मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए पहले से काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहार के बाद इन शहरों में लौटने की बढ़ती मांग के कारण हवाई किराये में भारी उछाल आया है।

रांची: दिवाली और छठ के त्योहार पर घर आने-जाने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर हवाई किराये का बोझ बढ़ गया है। रांची से अहमदाबाद, पुणे और मुंबई जाने वाले यात्रियों को अब टिकट के लिए पहले से काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। त्योहार के बाद इन शहरों में लौटने की बढ़ती मांग के कारण हवाई किराये में भारी उछाल आया है।

ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म Ixigo और MakeMyTrip के किराया कैलेंडर के अनुसार, 2 से 14 नवंबर के बीच रांची से अहमदाबाद जाने का शुरुआती किराया करीब 94 फीसदी बढ़ गया है। वहीं पुणे के टिकट में 88 फीसदी और मुंबई के किराये में करीब 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें: वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

पुणे जाने के लिए देने होंगे करीब 19 हजार रुपये

रांची से पुणे जाने वाले यात्रियों को सबसे ज्यादा किराये का सामना करना पड़ रहा है। 2 नवंबर को यहां का शुरुआती टिकट 9,166 रुपये के आसपास था, जो 14 नवंबर तक बढ़कर 18,781 रुपये पहुंच गया। अहमदाबाद का किराया भी 7,379 रुपये से बढ़कर 14,284 रुपये हो गया है। वहीं मुंबई जाने के लिए यात्रियों को अब करीब 13,848 रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

त्योहार के बाद बढ़ी वापसी की मांग

हवाई किराये में बढ़ोतरी की बड़ी वजह त्योहार के बाद यात्रियों की वापसी को माना जा रहा है। दिवाली और भाई दूज के बाद नौकरीपेशा लोग और छात्र अपने कामकाज और पढ़ाई के लिए पुणे, मुंबई और अहमदाबाद लौटेंगे। 13 और 14 नवंबर को सप्ताहांत होने के कारण इन तारीखों में टिकटों की मांग अधिक है।

इसके अलावा रांची से पुणे और अहमदाबाद के लिए सीधी उड़ानों की संख्या भी सीमित है। ऐसे में यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट पर निर्भर रहना पड़ता है।

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

दिल्ली और बेंगलुरु का सफर भी नहीं सस्ता

रांची से दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को भी ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है। दिल्ली का शुरुआती किराया 6,570 रुपये है, जबकि कुछ कनेक्टिंग और शाम की उड़ानों का किराया 16,326 रुपये तक पहुंच गया है। बेंगलुरु के लिए टिकट 8,200 रुपये और हैदराबाद के लिए 8,895 रुपये से शुरू हो रहा है।

जनवरी 2027 से लागू होंगे नए नियम

हवाई किराये में पारदर्शिता लाने के लिए केंद्र सरकार ने भारतीय वायुयान नियम, 2026 अधिसूचित किए हैं। इसके तहत विशेष परिस्थितियों में सरकार एयरलाइंस को किराये के संबंध में निर्देश दे सकेगी। साथ ही टिकट में मूल किराया, टैक्स और अन्य शुल्क की जानकारी अलग-अलग देना जरूरी होगा।

हालांकि, नए नियम 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इसलिए इस बार दिवाली और छठ के दौरान हवाई यात्रियों को इन नियमों का कोई लाभ नहीं मिलेगा।

Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *