रांची: राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में COTPA कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की है। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों और अन्य लोगों का चालान काटा गया। साथ ही मौके से सिगरेट भी जब्त की गई।
कार्रवाई के दौरान तंबाकू उत्पादों की बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से जुड़े नियमों की जांच की गई। अधिकारियों ने नियम तोड़ने वाले लोगों को दोबारा ऐसी गलती नहीं करने और कानून का पालन करने की हिदायत दी।
यह भी पढ़ें: रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील
COTPA नियम तोड़ने वालों पर आगे भी होगी कार्रवाई
प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य तंबाकू उत्पादों की अवैध बिक्री पर रोक लगाना और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को नियंत्रित करना है।
इसके साथ ही लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना भी अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने साफ किया है कि COTPA कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें: सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग?
संबंधित खबरें
- राज्य रांची-दिल्ली का हवाई किराया 31 हजार पहुंचा, इरफान अंसारी ने PM मोदी से की अपील
- झारखंड सालों से उठ रही मांग पर मंत्री का भरोसा, दिसंबर में बनेगा उर्दू बोर्ड और शिक्षा आयोग?
- राज्य JMM की चार जिला समितियों को कारण बताओ नोटिस, सात दिन में मांगा जवाब
- राज्य चौपारण में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को कुचला, मौके पर मौत







