फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला खलारी, जानिए कैसे हुआ राहुल दुबे गैंग से मुठभेड़?

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी, जबकि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

एसएसपी को मिली थी गुप्त सूचना

रांची एसएसपी राकेश रंजन को जानकारी मिली थी कि राहुल दुबे गैंग के कुछ सदस्य खलारी इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर तुरंत एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और इलाके में छापेमारी शुरू की गई।

अपराधियों ने पहले की फायरिंग

पुलिस टीम जैसे ही खलारी पहुंची, गैंग के सदस्यों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गैंग के दो अपराधियों को गोली लगी। उन्हें पुलिस ने हिरासत में लेकर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस ने हथियार बरामद किए

घटनास्थल से पुलिस ने राइफल, पिस्टल, कारतूस और अन्य हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। मौके पर पुलिस की फोरेंसिक टीम भी पहुंची है और इलाके को सील कर दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूरे क्षेत्र में सर्च अभियान चला रही है ताकि गैंग के बाकी सदस्यों को पकड़ा जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram