फॉण्ट कनवर्टर NEW

रांची में होल्डिंग टैक्स बकायेदारों पर गाज़, दो बड़े होटलों के खाते फ्रीज

Ranchi News: रांची में नगर निगम ने पहली बार होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों पर इतना कड़ा कदम उठाया है। जिन मकान मालिकों पर लाखों रुपये का बकाया है, उनसे वसूली के लिए अब सीधा बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं। दो प्रतिष्ठानों के

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: रांची में नगर निगम ने पहली बार होल्डिंग टैक्स के बड़े बकायेदारों पर इतना कड़ा कदम उठाया है। जिन मकान मालिकों पर लाखों रुपये का बकाया है, उनसे वसूली के लिए अब सीधा बैंक खाते फ्रीज किए जा रहे हैं।

दो प्रतिष्ठानों के बैंक खाते फ्रीज करने का निर्देश

निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने स्टेशन रोड स्थित होटल रेडिएंट और एवन गेस्ट हाउस का बैंक खाता फ्रीज करने का आदेश दिया है। दोनों पर लंबे समय से भारी राशि में होल्डिंग टैक्स बकाया बताया जा रहा है। लगातार नोटिस के बाद भी रकम जमा नहीं की गई।

एलडीएम को भेजा गया आधिकारिक पत्र

नगर निगम ने लीड डेवलपमेंट मैनेजर (एलडीएम) को पत्र भेजकर कहा है कि जिन खातों में बकायेदार का नाम शामिल है—चाहे वह व्यक्तिगत हो या संयुक्त—उन्हें फ्रीज कर वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाए। इससे पहले निगम ने दो-दो नोटिस भेजकर मौका दिया था, लेकिन भुगतान नहीं किया गया।

शहर में पहली बार इतनी सख्त कार्रवाई

अफसरों का कहना है कि यह कदम बाकी बकायेदारों को भी सतर्क करेगा, ताकि वे समय पर होल्डिंग टैक्स चुकाएं। निगम का लक्ष्य आने वाले महीनों में राजस्व वसूली बढ़ाना है, और टैक्स न देने वालों पर अब ऐसी ही कार्रवाई जारी रहेगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram