Patna: राजधानी पटना में महान समाजवादी चिंतक और नेता स्व. डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर एक भव्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा हुई, जहां मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर राज्य सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और नेताओं ने भी डॉ. लोहिया को नमन किया। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री शीला कुमारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक श्याम रजक, विधायक संजय कुमार, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, बिहार राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, पूर्व विधायक सतीश कुमार और पूर्व विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि दी।
देशभक्ति के माहौल में हुआ स्मरण
समारोह के दौरान सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों ने विधिवत आरती-पूजन के बाद राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान, बिहार गीत और देश भक्ति के गीतों का गायन किया, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति और उनके विचारों के स्मरण से ओत-प्रोत नजर आया।





