Skip to content
Log In
इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी

सूचना अधिकार स्थापना दिवस पर रांची में प्रदर्शन, सूचना आयुक्त की नियुक्ति की मांग तेज

Ranchi : सूचना अधिकार स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार, 12 अक्टूबर 2025 को अल्बर्ट एक्का चौक, राँची में जन सूचना अधिकार मंच रांची की ओर से एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने स्लोगन तख्तियां लेकर राज्य सरकार से सूचना अधिकार कानून के प्रभावी क्रियान्वयन की मांग की।

मंच के संयोजक मो. अकरम राशिद ने कहा कि झारखंड सूचना आयोग में इस समय करीब 25,000 आवेदन लंबित हैं, लेकिन सरकार अब तक सूचना आयुक्त की नियुक्ति नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आयोग की निष्क्रियता के कारण आवेदक समय पर सूचना से वंचित रह जाते हैं, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही प्रभावित हो रही है।

यह भी पढ़ें: इचापिड़ी पंचायत में स्थापना पखवाड़ा पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक व लोकगीतों से दिया सामाजिक संदेश

उन्होंने सरकार से कई प्रमुख मांगें रखीं—
मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश की नियुक्ति, आयोग में अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य करना, द्वितीय अपील की शीघ्र सुनवाई, समय पर पर्याप्त सूचना प्रदान करना और अल्पसंख्यक समुदाय से सूचना आयुक्त की नियुक्ति शामिल हैं।

राशिद ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार दोनों को सूचना अधिकार कानून पर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए, ताकि आम जनता अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सके। उन्होंने कहा, “यह आंदोलन भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ आम आदमी की आवाज है।”

कार्यक्रम में सोनाली केवट, विजय, सुहेल, असफर, नसीम पठान, मुजाहिद, इस्लाम, फरहान, रयान, कबीर और सुफियान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू

Muzaffar Hussain लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *