फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

PMCH की बदलेगी तस्वीर, CM सम्राट ने दी 2500 बेड की नई सौगात

पटना में पीएमसीएच के नए टावर-3 का उद्घाटन: अब एक साथ 2500 बेड पर मिलेगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Patna: सीएम सम्राट चौधरी ने आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) पुनर्विकास योजना (फेज-1) के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन टावर-3 का शिलापट्ट अनावरण कर विधिवत उद्घाटन किया। इस नए भवन के शुरू होने से राज्य के सबसे बड़े अस्पताल में चिकित्सा सेवाओं का दायरा और अधिक विस्तृत हो गया है। अब पीएमसीएच में एक साथ 2500 बेड पर मरीजों को उच्च स्तरीय और आधुनिक चिकित्सकीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

उद्घाटन के मुख्य बिंदु एवं निरीक्षण

– टावर-3 की आधुनिक सुविधाएं: उद्घाटन के पश्चात सीएम ने टावर-3 के भूतल का निरीक्षण किया। यहां कियोस्क और काउंटरों के माध्यम से ओपीडी (OPD) मरीजों के पंजीकरण की प्रक्रिया, अल्पाहार गृह तथा पुनर्विकास योजना के तहत अब तक पूरे हो चुके व निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

– ‘पीकू’ वार्ड और प्रसूति आईसीयू का लोकार्पण: सीएम ने पांचवें तल पर पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू वार्ड) का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्त्री रोग एवं प्रसूति आईसीयू, नर्स स्टेशन, उपचार कक्ष और प्रसवोत्तर वार्ड का निरीक्षण कर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

– मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर और रेडियोलॉजी विभाग: छठे तल पर स्थित मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर-22 और प्रथम तल पर रेडियोलॉजी विभाग की अत्याधुनिक सुविधाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सीएम ने बाल मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण भी किया।

सरकार की प्राथमिकता और प्रमुख निर्देश

समीक्षा के दौरान सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए ताकि मरीजों के उपचार में कोई बाधा न आए। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच में उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का उचित रख-रखाव सुनिश्चित हो, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री निशांत, डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, डिप्टी सीएम विजेंद्र प्रसाद यादव, सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, स्वास्थ्य सचिव  कुमार रवि सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram