फॉण्ट कनवर्टर NEW

शपथ समारोह में पीएम मोदी का देसी अंदाज़, गमछा लहराते दिखे

Patna News: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार का दिन सिर्फ शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि एक खास माहौल का गवाह बना। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके बाद पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। लेकिन जिस

अपनी भाषा में पढ़ें

Patna News: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार का दिन सिर्फ शपथ ग्रहण का नहीं, बल्कि एक खास माहौल का गवाह बना। नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और इसके बाद पूरा मैदान तालियों और नारों से गूंज उठा। लेकिन जिस चीज़ ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा, वह था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देसी अंदाज़।

शपथ समारोह खत्म होते ही पीएम मोदी हाथ में गमछा लेकर हवा में लहराते नजर आए। भीड़ ने जैसे ही यह दृश्य देखा, उनका उत्साह दोगुना हो गया। लोग चीखते, तालियां बजाते और मोदी के इस अंदाज़ की तारीफ करते दिखे।

जनता के सामने कई बार झुककर किया धन्यवाद

पीएम मोदी ने सिर्फ गमछा ही नहीं लहराया, बल्कि कई बार मंच से खड़े होकर जनता की ओर झुककर धन्यवाद भी किया। उनकी यह विनम्रता और बिहारी अंदाज़ कुछ ही सेकंड में सोशल मीडिया पर छा गया।

मंच पर बैठे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बातचीत करते दिखे। दोनों के चेहरे पर जीत का भरोसा और राहत साफ नजर आ रही थी। चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश को “भाई” कहकर संबोधित किया था, और आज यह तालमेल मंच पर खुलकर दिखाई दिया।

नीतीश की 10वीं शपथ, दो डिप्टी सीएम और 26 मंत्री शामिल

पटना में हुए भव्य समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके तुरंत बाद सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें तीन महिलाएँ और कई नए चेहरे शामिल रहे। समारोह में अमित शाह, जे.पी. नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

यह साफ दिख रहा था कि बिहार के लोगों ने मोदी–नीतीश की जोड़ी को इस बार भी जमकर समर्थन दिया और अब सबकी नजरें नई सरकार की शुरुआत पर हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram