Skip to content
Log In
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती, आयुष्मान कार्ड से पहले मरीज का इलाज शुरू फैटी लिवर के खिलाफ रांची में अभियान शुरू, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री ने किया शुभारंभ पत्नी कल्पना सोरेन के साथ पतरातू पहुंचे CM हेमंत सोरेन, शादी समारोह में हुए शामिल राहुल दुबे गैंग पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल रांचीवासियों को मिलेगा साफ-सुथरा मांस, कांके स्लॉटर हाउस फिर से होगा चालू झारखंड में कौशल और रोजगार को नई उड़ान: अब पुरुष नर्स व कमर्शियल पायलट ट्रेनिंग का भी अवसर 22 दिन की बच्ची को मिलेगा इलाज, DC ने राशन कार्ड बनाने का दिया निर्देश धुर्वा में 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर रोजगार के मोर्चे पर झारखंड सरकार की बड़ी पहल, हजारों युवाओं को मिली नौकरी खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

5 अक्टूबर से लापता युवती का रेलवे ट्रैक पर मिला शव, साथ में अज्ञात युवक भी मृत

पटना के कुम्हरार में रेलवे ट्रैक पर मिले युवती और अज्ञात युवक के शव, 5 अक्टूबर से लापता थी युवती

Patna: राजधानी पटना के कुम्हरार इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर एक युवती और एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया गया, जिसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही राजेंद्रनगर टर्मिनल सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) मौके पर पहुंची और मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी है।

शैली रानी के रूप में हुई मृतका की पहचान

पुलिस की शुरुआती जांच में मृतका की शिनाख्त शैली रानी के रूप में हुई है, जो टीपीएस कॉलेज के पास की रहने वाली थीं। परिजनों के अनुसार, शैली गत 5 अक्टूबर से अचानक लापता हो गई थीं। काफी तलाश करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उसी दिन परिवार ने कंकरबाग थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिवार लगातार उनकी तलाश में जुटा हुआ था, तभी शुक्रवार को उन्हें कुम्हरार रेलवे ट्रैक पर शव मिलने की सूचना मिली। इस घटना के बाद से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: खून, फिंगरप्रिंट से मोबाइल तक… अपराध की गुत्थी सुलझाने में CM सम्राट का जोर वैज्ञानिक जांच पर

अज्ञात युवक की शिनाख्त में जुटी पुलिस

युवती के शव के पास ही एक अन्य अज्ञात युवक का भी शव मिला है, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या दोनों एक-दूसरे को जानते थे और क्या इस घटना से पहले उनके बीच कोई संपर्क था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांचकर्ता दोनों मृतकों के मोबाइल फोन की लोकेशन और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) खंगालने के लिए तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं, ताकि उनके बीच के संबंधों को स्थापित किया जा सके। हालांकि शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मौत के कारणों और इससे पहले की घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

यह भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के लिए अब PMCH में बढ़ी सुविधा, 25 बेड और 5 डॉक्टर तैनात

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *