Skip to content
शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
Log In
नोटों की बारिश, पत्तलों के लिए मारामारी… घुड़दौड़ देखने टावर पर चढ़े लोग, अनंत सिंह की बेटी की शादी के VIDEO वायरल न नाम बताया, न पहचान खोली… बालाजी के दरबार में भक्त ने 121 किलो सोना दान किया युवाओं को 5 हजार, किसानों का कर्ज माफ… अखिलेश ने चला 2027 का चुनावी दांव भारत-ए के 317 रन बेकार… लसिथ-सिनेथ के शतकों ने तोड़ा फाइनल का सपना 110 की रफ्तार में ओवरटेक पड़ा भारी… टैंकर पलटा, आग में 31 लोगों की मौत हर महीने 25 हजार मौतें… रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का बड़ा दावा, जल्द थमेगा खूनखराबा! पांच साल, गरीबों के नाम… धामी सरकार ने पेंशन से आवास तक पहुंचाया सहारा जहां गूंजती थीं बच्चों की किलकारियां, वहां अब मलबा ही मलबा… पवाणी अग्निकांड में उजड़ गए 50 परिवारों के आशियाने कपकोट में खाई में समाई स्कूटी, दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंईयां सम्मान योजना की अक्टूबर किस्त जारी, रांची की महिलाओं को मिले 98.50 करोड़ रुपये

धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को अक्टूबर महीने की किस्त भेज दी है।

रांची: धनतेरस और दीपावली से पहले झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की लाभुक महिलाओं को अक्टूबर महीने की किस्त भेज दी है। रांची जिले की 3 लाख 94 हजार 7 महिलाओं के बैंक खातों में 2,500 रुपये की दर से राशि ट्रांसफर की गई है।

आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से कुल 98 करोड़ 50 लाख 17 हजार 500 रुपये महिलाओं के खातों में भेजे गए हैं। त्योहार से पहले राशि मिलने से महिलाओं को घरेलू जरूरतों और दीपावली की खरीदारी में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें: आईआईटीएफ-2026 में झारखंड के फूड स्टॉल को रजत पदक

हर महिला के खाते में भेजे गए 2,500 रुपये

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3,94,007 महिलाओं को अक्टूबर महीने की किस्त का भुगतान किया गया है। प्रत्येक लाभुक के खाते में सीधे 2,500 रुपये भेजे गए हैं।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है।

यह भी पढ़ें: दांतों से कलम थामकर मैट्रिक में 93.8% अंक, फैजानुल्लाह से मिले सीएम हेमन्त सोरेन

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने क्या कहा?

रांची DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि धनतेरस और दीपावली से पहले महिलाओं के खातों में राशि भेजने से उन्हें परिवार की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलेगी। जिला प्रशासन का प्रयास है कि योजना का लाभ सभी पात्र महिलाओं तक समय पर और पारदर्शी तरीके से पहुंचे।

किस प्रखंड में कितनी महिलाओं को मिला लाभ?

रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुक महिलाओं की संख्या इस प्रकार है:

प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रलाभुक महिलाएं
अनगड़ा16,705
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र13,347
बड़गाईं शहरी क्षेत्र10,042
बेड़ो20,562
बुंडू8,556
बुंडू नगर पंचायत3,558
बुढ़मू17,765
चान्हो19,332
हेहल शहरी क्षेत्र16,308
इटकी10,135
कांके31,502
कांके शहरी क्षेत्र1,280
खलारी9,597
लापुंग11,784
मांडर22,933
नगड़ी18,250
नगड़ी शहरी क्षेत्र8,216
नामकुम17,958
नामकुम शहरी क्षेत्र9,504
ओरमांझी17,840
राहे9,531
रातू20,290
सिल्ली21,282
सोनाहातू13,088
तमाड़18,751
टाउन अर्बन25,891

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राशि मिलने से रांची जिले की हजारों महिलाओं को त्योहार से पहले आर्थिक सहायता मिली है।

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Sneha Kumari लेखक

संबंधित खबरें