Skip to content
Log In
IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल से बिहार में बढ़ा औद्योगिक निवेश, 100 एकड़ जमीन आवंटित दुनिया को युद्ध की नहीं, बुद्ध की जरूरत है : मंत्री श्रवण कुमार सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान: दरभंगा एयरपोर्ट का नाम महाकवि विद्यापति के नाम पर करने की करेंगे मांग धनबाद में ब्लिंकिट डिलीवरी राइडरों का हंगामा, पे-आउट बढ़ाने की मांग पर अड़े सुकुरहुटू में झारखंड स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जयंती समारोह जतरा का हुआ भव्य आयोजन – अनुप लोहरा* गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर सेवा और समर्पण का संगम, 30 लोगों ने किया रक्तदान बाबूलाल मरांडी की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने मांगा जवाब पलामू में गृह प्रवेश का भोज बना मुसीबत, 200 से अधिक लोग बीमार

बिहार चुनाव से पहले नीतीश का तौहफा, हर महिला को मिलेंगे 10 हजार, जानें क्या है ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का पूरा प्लान

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव से सीएम नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है। नीतीश सरकार चुनाव से पहले हर परिवार की एक महिला को 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। सितंबर 2025 में यह राशि खातों में ट्रांसफर की जाएगी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू की है। इस योजना को नीतीश कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है।

इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के लिए कुल दो लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहली किस्त के रूप में महिलाओं को 10 हजार रुपए दिए जाएंगे। सीएम नीतीश कुमार ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हम लोगों ने महिलाओं के हित में अब एक अहम एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।

यह भी पढ़ें: IFFI में चमका बिहार पवेलियन, पंकज झा बोले- फिल्म उद्योग के विकास में दूंगा पूरा साथ

सीएम नीतीश ने बताया कि कैबिनेट बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए नई योजना मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी गई। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।

इसके लिए इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। संभावना है विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने से पहले महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए ट्रांसफर भी कर दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि सितंबर महीने में बैंक ट्रांसफर शुरू कर दिया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया की जिम्मेदारी ग्रामीण विकास विभाग की होगी। इसमें जरूरत पड़ने पर नगर विकास एवं आवास विभाग का भी सहयोग लिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बाद में भी और सहायता दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 महीने बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की राशि जरुरत के मुताबिक दी जाएगी। यह किस मद में होगी इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं आई है। सीएम नीतीश ने गांवों से लेकर शहरों तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित करने की भी घोषणा की।

यह भी पढ़ें: सोनपुर से सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, 1,000 करोड़ से संवरेगा हरिहरनाथ मंदिर

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *