फॉण्ट कनवर्टर NEW

बिहार में दिल दहला देने वाली घटना: सोते-सोते खत्म हुआ पूरा परिवार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-13 में एक घर में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: मुजफ्फरपुर में शुक्रवार की देर रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया। मोतीपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-13 में एक घर में अचानक आग लग गई, और देखते ही देखते एक ही परिवार के पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना इतनी भयावह थी कि पड़ोसियों के लिए भी कुछ कर पाना मुश्किल हो गया।

परिवार सो रहा था, अचानक उठी आग की लपटें

स्थानीय लोगों के मुताबिक, ललन कुमार का परिवार रोज की तरह रात में खाना खाकर सो चुका था। आधी रात अचानक उनके घर से धुआं और लपटें उठती दिखीं। पड़ोसियों ने शोर सुनकर दौड़ लगाई और बचाने की कोशिश भी की, लेकिन अंदर फंसे पांच लोगों को बाहर निकाल नहीं सके। आग इतनी तेज थी कि मिनटों में पूरा कमरा जलकर खाक हो गया।

थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों में ललन कुमार, उनकी पत्नी, उनकी बुजुर्ग मां और दो छोटे बच्चे शामिल हैं। पाँच अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

शॉर्ट सर्किट का शक, पुलिस ने जांच शुरू की

फिलहाल आग लगने की वजह साफ नहीं है, लेकिन पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक संकेत शॉर्ट सर्किट की ओर इशारा करते हैं। संभावना है कि बिजली के तारों में अचानक स्पार्क हुआ और आग फैल गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के बाद दम घुटने से मौत की संभावना भी ज्यादा है, क्योंकि परिवार के सदस्य सो रहे थे और निकलने का मौका नहीं मिल पाया।

सर्दियों में इस तरह की घटनाएं बढ़ जाती हैं, इसलिए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram