फॉण्ट कनवर्टर NEW

मोतिहारी में भू-माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व दस्तावेज बरामद

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भू-माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में कई ठिकानों से संदिग्ध दस्तावेजों के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं। मोतिहारी मेयर

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: पूर्वी चंपारण जिले में भू-माफियाओं और संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई में कई ठिकानों से संदिग्ध दस्तावेजों के साथ-साथ अवैध हथियार भी बरामद हुए हैं।

मोतिहारी मेयर के पति देवा गुप्ता और उनके करीबी सहयोगियों पर संगठित तरीके से अवैध संपत्ति अर्जित करने, जबरन जमीन हड़पने और राजस्व को नुकसान पहुंचाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले की प्राथमिकी शहर के नकछेद टोला निवासी संजय जायसवाल उर्फ धीरज के आवेदन पर नगर थाना में दर्ज की गई है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान देवा गुप्ता के करीबी चूमन पटेल के घर से नागालैंड का एक अवैध हथियार बरामद किया है। वहीं, देवा गुप्ता के मौसा के घर से कई अहम दस्तावेज मिले हैं। प्राथमिकी में देवा गुप्ता समेत उनके 15 सहयोगियों के नाम शामिल हैं, जिनमें मिंटू सिंह, सुगंध गुप्ता, कृष्णा कुमार (आभूषण व्यापारी), अमित कुमार, हरिनारायण गुप्ता, मनीष जायसवाल, अंशु पहलवान, चंदन गुप्ता, सुबोध यादव, अवनीत साह, रौशन जायसवाल और चूमन पटेल जैसे नाम शामिल हैं।

आरोप है कि इन सभी ने अलग-अलग भूमिकाओं में सरकारी नियमों का उल्लंघन कर भूमाफियागिरी को अंजाम दिया और अकूत संपत्ति अर्जित की। सहायक निबंधक पर भी निबंधन नियमावली के उल्लंघन का आरोप है, जिसे इस मामले में अभियुक्त बनाया गया है।

देवा गुप्ता पर करीब आठ फर्जी कंपनियों के जरिए आपराधिक प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए अवैध रूप से जमीन की खरीद-बिक्री, जबरन वसूली और वित्तीय हेराफेरी करने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया है, जिसमें चार डीएसपी, कई सर्किल इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष शामिल हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram