फॉण्ट कनवर्टर NEW

खुदीराम बोस पूसा स्टेशन पर अवध असम और पवन एक्सप्रेस रुकेंगी? मंत्री ने उठाई आवाज

Bihar News: राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने रेल मंत्रालय से बड़ी मांग रखी है। उन्होंने समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस के ठहराव की गुहार लगाई है। साथ ही बरौनी–हाजीपुर भाया समस्तीपुर रूट

अपनी भाषा में पढ़ें

Bihar News: राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने रेल मंत्रालय से बड़ी मांग रखी है। उन्होंने समस्तीपुर–मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन पर अवध असम एक्सप्रेस और पवन एक्सप्रेस के ठहराव की गुहार लगाई है। साथ ही बरौनी–हाजीपुर भाया समस्तीपुर रूट पर चलने वाली तीन जोड़ी मेमु ट्रेनों के नियमित परिचालन की भी मांग की है।

इस संबंध में मंत्री हजारी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजा है। पत्र में उन्होंने कहा कि यह रेलखंड बेहद व्यस्त और आम जनता के लिए अति महत्वपूर्ण है, इसलिए इस मांग को पूरा किया जाना चाहिए। हजारी ने बताया कि पूसा स्टेशन से समस्तीपुर की दूरी करीब 20 किलोमीटर और ढोली स्टेशन की दूरी लगभग 15 किलोमीटर है। आसपास के 50 से ज्यादा गांवों के लोग अपनी रोज़मर्रा की यात्रा के लिए इसी स्टेशन पर निर्भर रहते हैं। लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

मंत्री ने यह भी कहा कि पूसा स्टेशन राष्ट्रीय स्तर के कई संस्थानों के नजदीक है। यहां से 11 किमी की दूरी पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय और भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र स्थित है। वहीं, 8 किमी दूर बीसा (बोरलॉग इंस्टिट्यूट फॉर साउथ एशिया) और इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र समेत कई शैक्षणिक संस्थान हैं। इनसे जुड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोग अक्सर यहां आते-जाते रहते हैं। ऐसे में पूसा स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होना बेहद ज़रूरी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram