नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के एमजी रोड स्थित एक कार शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में खड़ी कई महंगी कारें इसकी चपेट में आ गईं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस घटना में करोड़ों रुपये की गाड़ियों के जलकर खाक होने की आशंका है।
आग की चपेट में आईं कई महंगी कारें
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
बताया जा रहा है कि एमजी रोड स्थित कार शोरूम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और शोरूम में खड़ी कई गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
दमकल विभाग ने शुरू किया राहत कार्य
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में हुए कुल नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









