फॉण्ट कनवर्टर NEW

Advertisement
Advertisement

बड़ी साजिश नाकाम: लातेहार पुलिस ने दबोचे राहुल सिंह गिरोह के दो खूंखार गुर्गे

Latehar: जिले में अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे अपराधियों पर लातेहार पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। एसपी कुमार गौरव को मिली एक गुप्त लेकिन सटीक जानकारी ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार को सदर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

Latehar: जिले में अमन-चैन बिगाड़ने की कोशिश कर रहे अपराधियों पर लातेहार पुलिस ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। एसपी कुमार गौरव को मिली एक गुप्त लेकिन सटीक जानकारी ने कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोमवार को सदर थाना क्षेत्र के कैमा गांव के पास पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर गिरोह के दो सक्रिय गुर्गों—दीपक उरांव और अनिल उरांव—को उस वक्त धर दबोचा, जब वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पकड़े गए अपराधी मूल रूप से लातेहार के इचाबार और परसही इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली, तो मोटरसाइकिल की रफ़्तार के साथ-साथ उनके इरादे भी धरे के धरे रह गए। इनके पास से 3 देशी बंदूकें और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

कोयलांचल में दहशत फैलाने की थी तैयारी

मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी अरविंद कुमार ने बताया कि इन अपराधियों का जमावड़ा किसी बड़ी घटना की पटकथा लिख रहा था। कड़ाई से पूछताछ में अपराधियों ने कबूला कि वे कोलियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने और आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहे थे। इतना ही नहीं, करीब एक महीने पहले तुबेद कोलियरी के पास हुई फायरिंग की सनसनीखेज वारदात में भी इन्हीं दोनों का हाथ था।

पुलिस की इस सफलता ने स्थानीय व्यापारियों और कोलियरी संचालकों को बड़ी राहत दी है। फिलहाल, पुलिस इन अपराधियों से मिली ‘सीक्रेट’ जानकारियों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके आका राहुल सिंह तक पहुंचने के लिए जाल बिछा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस गिरोह की कमर पूरी तरह तोड़ दी जाएगी।

इस खबर को भी पढ़ें : गैंगस्टर राहुल सिंह ने जारी किया ‘प्रेस रिलीज’, मसौढ़ी एनकाउंटर और लॉरेंस बिश्नोई पर कही ये बात

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram