Skip to content
Log In
मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक

शादी से लौटते ही मौ;त का सफर, नदी में गिरी कार में पांच बारातियों की जान गई

U.P. News: यूपी में बारातियों के साथ भीषण हादसा हुआ है। शादी से लौटते समय मंगलवार की देर रात दो बजे बारातियों की कार नहर में गिर गई। हादसे में कार सवार छह में से पांच लोगों की मौत हो गई है। कार ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है। दर्दनाक हादसा लखीमपुर खीरी जिले के थाना पढुआ इलाके में हुई। हादसे का शिकार हुए लोग बहराइच जिले के रहने वाले थे। दुर्घटना ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात को एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नदी में समा गई। कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

अंधेरे में रेस्क्यू—टॉर्च और नाव के सहारे लोगों को निकाला गया

हादसे की सूचना मिलते ही थाना पढुआ पुलिस तुरंत हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार से लोगों को बाहर निकाला।कार चालक बबलू पुत्र राजेश, निवासी गिरजापुरी थाना सुजौली जनपद बहराइच गंभीर रुप से घायल है। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। कार में सवार अन्य पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचते ही टार्च की रोशनी में ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। नाव से कार तक पहुंची पुलिस ने किसी तरह कार का गेट खोला और सभी को बाहर निकाला गया। तब तक छह में से पांच लोगों की मौत हो गई थी। ड्राइवर की सांसे चलती देख सीएचसी भेजा गया। जहां उसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: मुन्नाभाई से 3 इडियट्स तक: भारतीय सिनेमा का नया जादूगर राजकुमार हिरानी

सभी मृतक बहराइच के रहने वाले, शादी से लौटते वक्त हुआ हादसा

पढ़ुआ थाने के प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात को ही ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया था। मृतकों की पहचान घाघरा बैराज, थाना सुजौली, जिला बहराइच निवासी जितेंद्र पुत्र विपिन बिहारी, यहीं के घनश्याम पुत्र बल्लू, सिसियन पुरवा, थाना सुजौली, जिला बहराइच निवासी लालजी पुत्र मेवा लाल, रामवृक्ष पुरवा, थाना सुजौली, जिला बहराइच निवासी सुरेंद्र पुत्र विशोसर के रूप में हुई है।

गांवों में पसरा मातम, पुलिस ने शुरू की जांच

पांचवें मृतक की पहचान अजीमुल्ला निवासी गिरिजापुरी बहराइच के रूप में हुई है। कार चालक बबलू पुत्र राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमिया बेहड़ में भर्ती कराया गया है, वहां से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि ये सभी लोग लखीमपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें: धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *