खूंटी: ग्रामीण विकास और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली खूंटी जिले की एक पंचायत को राज्य स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। कर्रा प्रखंड की कुदलुम ग्राम पंचायत का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है। पंचायत को यह सम्मान आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विकास में किए गए अच्छे कार्यों के लिए दिया जाएगा।
पंचायत राज विभाग ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य की पंचायतों के कामकाज का मूल्यांकन किया था। इसी आधार पर कुदलुम पंचायत को पुरस्कार के लिए चुना गया है। आगामी 28 नवंबर को रांची के खेलगांव परिसर में आयोजित समारोह में पंचायत को सम्मानित किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
बेहतर सुविधाओं ने दिलाई पहचान
कुदलुम पंचायत ने पंचायत भवन की व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ ग्रामीणों को जरूरी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया है। पंचायत के इन्हीं प्रयासों को देखते हुए विभाग ने इसे राज्य स्तरीय सम्मान के लिए चुना है।
पंचायत के लोगों में उत्साह
पुरस्कार के लिए चयन की खबर मिलने के बाद पंचायत के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि को पूरे कर्रा प्रखंड और खूंटी जिले के लिए गौरव की बात माना जा रहा है।
स्थानीय स्तर पर किए गए विकास कार्यों को राज्य में पहचान मिलने से पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों का उत्साह बढ़ा है। साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि इससे दूसरी पंचायतों को भी बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।
यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
संबंधित खबरें
- झारखंड किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन
- #ट्रेंडिंग सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा
- झारखंड रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव
- झारखंड हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान









