Skip to content
Log In
घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद स्थापना दिवस पर राधाकृष्ण किशोर ने अलग राज्य के संघर्ष को किया याद रेलवे ने जारी की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, यात्रा से पहले चेक करें तारीख विधानसभा स्थापना दिवस पर बोले CM हेमंत सोरेन, यह इंसानियत और मानवता का मंदिर धान बेचने के 48 घंटे में खाते में आएंगे पैसे! झारखंड सरकार ने बनाया खास प्लान राज्यसभा सांसद रामराव वडकुटे का निधन, राष्ट्रपति मुर्मु और पीएम मोदी ने जताया दुख लास वेगास जीपी में मैक्स वेरस्टैपेन की जीत, मैकलारेन का डबल पोडियम खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे 9 श्रद्धालुओं की मौत, कोटा हादसे से देशभर में शोक टेस्ट क्रिकेट में भारत ने रचा ऐसा इतिहास, 147 साल में कोई टीम नहीं कर सकी ये कमाल

कटिहार सड़क हादसा: बारातियों से भरी स्कॉर्पियो ट्रैक्टर से टकराई, 8 की मौ’त

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें आठ बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुरसेला थाना क्षेत्र के चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ, जब बारातियों से भरी स्कॉर्पियो मक्का लदी एक ट्रैक्टर से जा टकराई।

मिली जानकारी के अनुसार, सभी बाराती पूर्णिया जिले के कोसकीपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। ये सभी ढिबरा गांव (रुपौली थाना क्षेत्र) के निवासी थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को समेली स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: घर-घर पहुंचेंगे स्वास्थ्यकर्मी, छूटे हुए बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

मृतकों की पहचान टुनटुन कुमार, ज्योतिष कुमार, प्रिंस कुमार, अजय कुमार, सिक्कू कुमार और तीन अन्य युवकों के रूप में की गई है। सभी युवक युवा उम्र के थे, जिससे गांव में मातम का माहौल गहरा गया है। शादी की खुशी अचानक शोक में बदल गई।

पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है और दुर्घटना को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि स्कॉर्पियो की तेज रफ्तार और सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टक्कर मुख्य कारण रहा।

कटिहार के एसपी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और हादसे की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: CM सम्राट चौधरी ने महाकवि विद्यापति को दी श्रद्धांजलि, राज्यपाल भी रहे मौजूद

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *