फॉण्ट कनवर्टर NEW

शुष्क मौसम और तेज ठंडी हवाओं का सितम; गुमला में पारा 2.8 डिग्री, 12 जिलों में अलर्ट

Ranchi News: झारखंड में ठंड ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में कनकनी और ठिठुरन चरम पर है। ग्रामीण और पठारी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जा

अपनी भाषा में पढ़ें

Ranchi News: झारखंड में ठंड ने अब अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के अधिकांश जिलों में कनकनी और ठिठुरन चरम पर है। ग्रामीण और पठारी इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच जा रही है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य के 12 जिलों में शीतलहर (Cold Wave) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों के भीतर तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना है, जो आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

गुमला में 2.8 डिग्री के साथ ‘फ्रीजिंग’ ठंड; खूंटी और लोहरदगा में भी बुरा हाल

शनिवार सुबह मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। गुमला जिला इस वक्त राज्य का ‘कोल्ड चैंबर’ बना हुआ है, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 2.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यह इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा खूंटी और लोहरदगा में पारा 5.2 डिग्री, हजारीबाग में 5.3 और डाल्टनगंज में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में भी कनकनी कम नहीं है, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। सर्द हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।

अगले 48 घंटे रहेंगे चुनौतीपूर्ण; मौसम विभाग ने दी अतिरिक्त सावधानी की सलाह

रांची मौसम केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर चलने वाली ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण झारखंड में ठिठुरन बढ़ी है। विभाग ने रांची, जमशेदपुर, बोकारो, हजारीबाग, पलामू और चतरा सहित 12 जिलों के लोगों को अतिरिक्त सतर्क रहने को कहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि शुष्क मौसम और तेज हवाओं के कारण रात के समय तापमान और गिर सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गर्म कपड़ों का भरपूर उपयोग करें और छोटे बच्चों तथा बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

इस खबर को भी पढ़ें : झारखंड में ठंड ने ढाया सितम! 9 जिलों में येलो अलर्ट, कांपी राजधानी!

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram