Skip to content
शनिवार, 28 नवंबर 2026
Log In
किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा रांची विश्वविद्यालय में नर्सिंग छात्रों का हंगामा, NSUI ने किया प्रशासनिक भवन का घेराव हूल, उलगुलान और CM हेमंत सोरेन… संघर्ष से सत्ता में दमदार वापसी की दास्तान रांची नगर निगम की आर्थिक सेहत सुधारने को महापौर की आपात बैठक बिहार में एयरपोर्ट का बड़ा विस्तार! सचिव बोले- 2030-31 तक बनेंगे 2 नए एयरपोर्ट पीएम आवास के पात्र लाभुकों को जल्द मिलेगी स्वीकृति, अधिकारियों को निर्देश जारी सोनपुर मेले में 3 हजार में मिलेगा शाही ठाठ! AC कॉटेज में ठहरने का खास इंतजाम 11 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, CM सम्राट ने अधिकारियों को दिए निर्देश डुमरी में तालाब के पास मिला लगभग 70 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग का शव, इलाके में सनसनी
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में ठंड ने ढाया सितम! 9 जिलों में येलो अलर्ट, कांपी राजधानी!

jharkhand weather thand kankani

Ranchi News: झारखंड में कड़ाके की ठंड अब आम जनजीवन के लिए आफत बन गई है। हिमालय की चोटियों से टकराकर आ रही बर्फीली हवाओं ने पूरे प्रदेश को अपनी आगोश में ले लिया है। आलम यह है कि शाम ढलते ही सूबे की सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है और लोग अलाव के सहारे रात काटने को मजबूर हैं। राजधानी रांची में भी कनकनी इतनी बढ़ गई है कि सुबह और शाम घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे बुरा हाल बेघर लोगों का है, जिन्हें आश्रय गृहों में जगह न मिलने के कारण रातू रोड फ्लाईओवर के नीचे ठिठुरते हुए रात बितानी पड़ रही है।

गुमला में 4 डिग्री ने तोड़ा रिकॉर्ड; खूंटी से पलामू तक अलर्ट जारी

पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो गुमला जिला राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान लुढ़क कर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया है। मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए खूंटी, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, गुमला, हजारीबाग, रामगढ़ और लातेहार समेत 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों में तापमान में अभी 3 से 4 डिग्री की और गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे शीतलहर का असर और भी जानलेवा हो सकता है।

यह भी पढ़ें: किसान महापड़ाव के बाद सड़क जाम, अधिकारियों के पहुंचने पर लिया गया ज्ञापन

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी कनकनी; प्रशासन के दावों की खुली पोल

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक राहत के कोई आसार नहीं हैं। पूरे राज्य में न्यूनतम तापमान औसतन 7 से 8 डिग्री के बीच बना हुआ है। ठंड बढ़ने के साथ ही प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों की भी पोल खुलती नजर आ रही है। रैन बसेरों में भारी भीड़ के कारण लोग सड़कों पर सोने को मजबूर हैं। विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि इस शीतलहर में विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों का ख्याल रखें, क्योंकि बर्फीली हवाओं के कारण शरीर सुन्न होने और हाइपोथर्मिया का खतरा बढ़ गया है।

इस खबर को भी पढ़ें : कांप उठा झारखंड! पारा 4 डिग्री तक गिरेगा, बर्फीली हवाओं का रेड अलर्ट

यह भी पढ़ें: सिहरन भरी रातें और फूटपाथ पर संघर्ष: ठंड के दस्तक देते ही ठिठुरने लगे बेसहारा

Trusted Source on
FOLLOW ON Google News
Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें