Skip to content
Log In
वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा बजट से लेकर खर्च तक, सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाने पर जोर 22 साल का इंतजार खत्म, सीवान केंद्रीय विद्यालय को मिलेगा अपना भवन 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट आड्रे हाउस में गीत-संगीत की शाम, मुकेश कुमार ने की कलाकारों की सराहना हाथियों की निगरानी के लिए लगेंगे AI टावर, 3 करोड़ रुपये होंगे खर्च अर्जुन मुंडा की मां के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे बाबूलाल मरांडी और आदित्य साहू ‘नेपाल के बिना हमारे धाम और राम अधूरे’, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; 15 हजार करोड़ की मदद CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में 8 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ने ली शपथ CM सम्राट ने बदली रेवेन्यू कोर्ट की व्यवस्था, 899 अदालतों में होगी वर्चुअल सुनवाई

गुमला: चारों हाथ-पैर कटे, जिंदगी की जंग हारा मंगलदीप; परिवार में मातम

पोकला रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात हुआ हादसा, नशे की हालत में रेलवे ट्रैक की ओर जाने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आया मंगलदीप

कामडारा(गुमला): कामडारा थाना क्षेत्र के पोकला गेट रेलवे क्रॉसिंग के समीप रविवार रात मालगाड़ी की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक मंगलदीप कंडुलना की मौत हो गई। हादसे में उसके दोनों हाथ और दोनों पैर कटकर अलग हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी युवक ने खूंटी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतक मूल रूप से सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड के गाटीबांदू पूजारटोली का रहने वाला था। हालांकि, उसके परिजन पिछले कई वर्षों से कामडारा प्रखंड के कुदा गांव में घर बनाकर रह रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 8:15 बजे मंगलदीप नशे की हालत में रेलवे ट्रैक की ओर चला गया था। इसी दौरान हटिया से राउरकेला की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें: वार्ड 40 से करीब 30 स्ट्रीट लाइट चोरी, नगर निगम ने दर्ज कराई सनहा

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कामडारा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गुमला रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे खूंटी सदर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खूंटी पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

– रिपोर्टर: सुंदरम कुमार

यह भी पढ़ें: 47 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए थे दो अधिकारी, अब CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Samsul Haque लेखक

संबंधित खबरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *