फॉण्ट कनवर्टर NEW

चाईबासा में डायन प्रथा पर जागरूकता, छात्राओं ने दिखाया जोश

Chaibasa news: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कॉट उच्च विद्यालय, चाईबासा में लीगल लिट्रेसी क्लब के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र

अपनी भाषा में पढ़ें

Chaibasa news: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में शनिवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट स्कॉट उच्च विद्यालय, चाईबासा में लीगल लिट्रेसी क्लब के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मौहम्मद शाकिर के मार्गदर्शन में तथा सचिव रवि चौधरी के देखरेख में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान दूसरे शनिवार के अवसर पर “डायन प्रथा” विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं के माध्यम से गांव और शहरी क्षेत्रों में जागरूकता फैलाना था।

अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि किसी महिला को डायन कहकर संबोधित करना भी कानूनन अपराध है। उन्होंने कहा कि किसी महिला को डायन बताकर उसके साथ उत्पीड़न करना, उसकी जमीन या संपत्ति पर कब्जा करना और उसके मूल अधिकारों का हनन करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जागरूकता, सामान्य ज्ञान और सामाजिक समझ को विकसित करना था।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचारों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।

इस आयोजन को सफल बनाने में प्राचार्य अनिता सवाइयां, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अधिकार मित्र सूरज कुमार ठाकुर और हेमराज निषाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को इस तरह की सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram