फॉण्ट कनवर्टर NEW

कांके में पांच अपराधियों ने कृषि अधिकारी के घर बोला धावा, नकदी और जेवरात लेकर फरार

राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांच हथियारबंद अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुस गए और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र में मंगलवार की अहले सुबह अपराधियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। पांच हथियारबंद अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुस गए और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा फायरिंग किए जाने की भी सूचना है।

हथियार दिखाकर लूटे नकदी और जेवरात

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह पांच अपराधी रामाशंकर प्रसाद के घर पहुंचे और हथियार के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। अपराधियों ने घर में रखे जेवरात और नकदी लूट ली। बताया जा रहा है कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने फायरिंग भी की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। इसके साथ ही अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल लूटी गई नकदी और जेवरात की कीमत का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram